Vastu Tips: घर में किस दीवार पर लगाएं 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? गलत दिशा में लगाने से हो सकती है अनहोनी

सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को बेहद शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यह तस्वीर न केवल घर में सुख-समृद्धि लाती है, बल्कि तरक्की और सफलता के नए द्वार भी खोलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी सही दिशा क्या होनी चाहिए? एक गलत दिशा आपकी पूरी किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।

Vastu Tips
Vastu Tips | Image: Meta AI

हिंदू धर्म में और वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। जिसमें से एक 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना है। अक्सर लोग 7 घोड़ों की दौड़ती हुई तस्वीर लगाते हैं, जो सुख-समृद्धि, तरक्की और बिजनेस में ग्रोथ के लिए इसे अपने घरों और दफ्तरों में लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार अगर इस तस्वीर को सही दिशा में न लगाया जाए, तो व्यक्ति को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने की सही दिशा और नियम क्या हैं।

क्यों खास है 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर?

हिंदू धर्म और वास्तु में घोड़े को शक्ति, साहस, गति, सफलता और वफादारी का प्रतीक माना गया है। वहीं, '7' की संख्या को बेहद शुभ माना जाता है। जैसे सप्तरषि, इंद्रधनुष के 7 रंग और शादी के 7 फेरे। वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जीवन में प्रगति और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसे घर में लगाने से थमे हुए काम गति पकड़ने लगते हैं और कर्ज व आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

सात घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाएं? 

अगर आप समाज में मान-सम्मान और करियर में ग्रोथ पाना चाहते हैं तो घोड़ों की तस्वीर को घर की पूर्वी दीवार पर लगाएं। इससे आपके सोशल कनेक्शंस मजबूत होते हैं और नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं।
अगर आप बिजनेस करते हैं या फिर अपना नाम कमाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा की ओर 7 घोड़ों की तस्वीर लगाएं। जब आप दक्षिण की दीवार पर इसे लगाते हैं, तो घोड़ों का मुख उत्तर की तरफ होना चाहिए, जो धन के देवता कुबेर की दिशा है। इससे व्यापार में तेजी से मुनाफा होता है। यदि आप इसे अपने ऑफिस या केबिन में लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए, न कि बाहर की तरफ।

इस दिशा में गलती से भी न लगाएं घोड़ों की तस्वीर 

वास्तु के अनुसार, गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर आपके जीवन में वित्तीय संकट और मानसिक तनाव ला सकती है। पश्चिम दिशा में 7 घोड़ों की तस्वीर न लगाएं। इससे घर में बेवजह की झगड़े होने शुरू हो जाता है। मानसिक अशांति बढ़ती है। इस तस्वीर को कभी भी अपने बेडरूम में न लगाएं। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। साथ ही, इसे मुख्य द्वार के ठीक सामने भी नहीं लगाना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Beetroot Idli Fry Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक और पोषण देगी यह चुकंदर इडली फ्राई, नोट करें आसान रेसिपी
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड