
Beetroot Idli Fry Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक और पोषण देगी यह चुकंदर इडली फ्राई, नोट करें आसान रेसिपी
Beetroot Idli Fry Recipe: भयंकर गर्मी के इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जी बनाए रखना सबसे बड़ा टास्क है। ऐसे में सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए 'चुकंदर इडली फ्राई' लाइट ऑप्शन है। यह न सिर्फ आपके स्वाद को बदलेगी, बल्कि चुकंदर के गुणों के कारण शरीर को भरपूर पोषण भी देगी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सामग्री नोट करें - 2 कप चावल और 1 कप उड़द दाल, चुकंदर, नमक, राई, जीरा और करी पत्ता, बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च, हल्दी, गर्म मसाला आदि।
चावल और दाल को 6-7 घंटे भिगोकर पीस लें और रातभर फर्मेंट होने दें। चुकंदर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे इडली के घोल में अच्छी तरह मिला दें।
Advertisement
इडली के सांचों को ग्रीस करें और 15-20 मिनट के लिए भाप में पकाएं। ठंडा होने पर इडली को मनचाहे टुकड़ों में काट लें।
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसमें कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। सभी सूखे मसाले डालें।
Advertisement
अंत में कटी हुई गुलाबी इडली डालें और 2-3 मिनट तक कुरकुरा होने तक फ्राई करें। हरा धनिया डालकर सजाएं।
चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इडली हल्की होती है और गर्मियों में पेट को ठंडक देती है और ये एनर्जी बूस्टर भी है।