Holi 2025: 14 या 15 मार्च, जानें कब है होली?
Which date has Holi? 2025 में होली किस तारीख को है? इस साल होली का त्योहार कब मनाया जा रहा है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Which date has Holi in 2025? बता दें कि होलिका दहन के अगले दिन होली खेली जाती है। इस दिन को धुलेंडी और रंगपंचमी कहते हैं। हालांकि इस साल भद्रा साया और चंद्र ग्रहण दोनों ही योग इस साल होली को घेरे हुए हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि इस साल यानि 2025 में होली का त्योहार कब मनाया जा रहा है। साथ ही ये जानें कि चंद्र ग्रहण भारत में मान्य है या नहीं। क्या इस ग्रहण का प्रभाव होली के दिन पड़ने वाला है या नहीं?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस साल यानि 2025 में होली का त्योहार कब मनाया जा रहा है। साथ ही चंद्र ग्रहण के समय के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
होली कितने मार्च को है 2025 में?
- पूर्णिमा तिथि की शुरुआत - 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार समय 10:35 बजे (सुबह)
- पूर्णिमा तिथि का समापन - 13 मार्च 2025 दिन शुक्रवार समय 12:23 बजे (सुबह)
होलिका दहन का समय
13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जा सकता है। ऐसे में आप मध्यरात्रि 11:26 से 12:30 के बीच होलिका दहन कर सकते हैं। ऐसे में रंगपंचमी 14 मार्च को मनाई जाएगी।
चंद्र ग्रहण का समय
बता दें कि इस साल चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगने जा रहा है। ऐसे में भारत के समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:41 मिनट से दोपहर 2:18 बजे तक (दिल्ली समय) रहेगा। वहीं स्थान भेद के अनुसार, सुबह 9:29 से 3:29 बजे तक रहेगा। इस दिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि है। पर होलिका दहन पर भारत में चंद्र ग्रहण का असर नहीं रहने वाला है। यानी कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे। आप धूलेंडी का पर्व बड़े धूमधाम से मना सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।