March Vrat Tyohar Date 2025: इस महीने है होली से लेकर चैत्र नवरात्रि, जानें बड़े-बड़े त्योहारों की तिथि
March Vrat Tyohar Date 2025: मार्च के महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में इसकी तिथि के बारे में पता होना जरूरी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

March Vrat Tyohar Date 2025: ये आने वाला महीना यानि मार्च का महीना त्योहार और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा है। इस महीने न केवल होली का त्योहार आपतकी प्रतिक्षा कर रहा है बल्किृ चैत्र अमावस्या, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाए जाएंगे। ऐसे में इन त्योहारों की तिथि के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि मार्च के महीने में आने वाले त्योहारों और व्रतों की तिथि क्या है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से…
मार्च के महीने में आने वाले त्योहार और व्रत
- 1 मार्च 2025, दिन शनिवार - फुलेरा दूज का त्योहार
- 3 मार्च 2025, दिन सोमवार - विनायक चतुर्थी का त्योहार
- 4 मार्च 2025, दिन मंगलवार - स्कंद षष्ठी का त्योहार
- 7 मार्च 2025, दिन शुक्रवार - होलाष्टक की शुरुआत
- 10 मार्च 2025, दिन सोमवार - आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी का त्योहार
- 11 मार्च 2025, दिन मंगलवार - प्रदोष व्रत
- 13 मार्च 2025, दिन बुधवार - होलिका दहन का त्योहार
- 14 मार्च 2025, दिन शुक्रवार - होली, लक्ष्मी जयंती, चंद्र ग्रहण
- 15 मार्च 2025, दिन शनिवार - चैत्र मास प्रारंभ
- 16 मार्च 2025, दिन रविवार - भाई दूज का त्योहार
- 17 मार्च 2025, दिन सोमवार - भकृती चतुर्थी का त्योहार
- 19 मार्च 2025, दिन बुधवार - षोडश मातृका पूजन का त्योहार
- 21 मार्च 2025, दिन शुक्रवार - शीतला सप्तमी का त्योहार
- 22 मार्च 2025, दिन शनिवार - शीतला अष्टमी, बसोड़ा का त्योहार
- 25 मार्च 2025, दिन मंगलवार - पापमोचनी एकादशी का त्योहार
- 26 मार्च 2025, दिन बुधवार - वैष्णव पापमोचनी एकादशी का त्योहार
- 27 मार्च 2025, दिन गुरुवार - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
- 29 मार्च 2025, दिन शनिवार - चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण, दर्शन अमावस्या
- 30 मार्च 2025, दिन रविवार - चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पड़वा, घटस्थापना, झूलेलाल जयंती
- 31 मार्च 2025, दिन सोमवार - गणगौर पूजा, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।