अपडेटेड 16 May 2025 at 19:10 IST

शनिवार के दिन कौन से काम न करें? वरना हो सकता है करोड़ों का नुकसान

Shaniwar ke Din kya Nahin Karna Chahie: शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए? शनिवार के दिन घर में कौन सी चीजें नहीं लानी चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Shaniwar ke Din kya Nahin Karna Chahie
Shaniwar ke Din kya Nahin Karna Chahie | Image: Freepik

Shaniwar ke Din kya Nahin Karna Chahie: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में व्यक्ति इस दिन वो काम करता है जिससे शनिदेव को प्रसन्न किया जा सके। लेकिन लोग जानकारी की कमी के कारण उन कार्यों को कर बैठते हैं, जिससे शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं और जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। बता दें यदि शनिवार के दिन कुछ कार्य किए जाएं तो इससे न केवल घर में संकट आ सकता है बल्कि व्यक्ति के जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को इन कार्यों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को शनिवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए। पढ़ते हैं आगे… 

शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए? 

  • व्यक्ति को शनिवार के दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। 
  • व्यक्ति को शनिवार के दिन उत्तर, पूर्व, ईशान दिशा में यात्रा भी नहीं करनी चाहिए। इससे भारी नुकसान हो सकता है। 
  • बता दें, शनिवार के दिन व्यक्ति को लोहा, नमक, कोयला, लकड़ी, तेल आदि को नहीं खरीदना चाहिए वरना इससे दिक्कत आ सकती है। 
  • शनिवार के दिन व्यक्ति को नाखून या बाल नहीं काटने चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। 
  • शनिवार के दिन व्यक्ति को भूलकर भी कलम, कागज, झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए वर्ना इससे कर्जा बढ़ सकता है। 
  • शनिवार के दिन व्यक्ति को दूध या दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। हालांकि आप इसमें हल्दी और गुड मिला कर खा सकते हैं। 
  • शनिवार के दिन व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। इससे शनि देव क्रोधित हो सकते हैं। 
  • शनिवार के दिन किसी गरीब मजदूर या स्त्री का अपमान भी नहीं करना चाहिए वरना कार्य में विघ्न आ सकता है। 

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: किन दुखों का भार नहीं उठा पाता व्यक्ति? टूट जाता है इंसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 May 2025 at 19:07 IST