अपडेटेड 26 August 2024 at 11:34 IST

अचानक से फड़कने लगे ये आंख तो हो जाएं सावधान, जानें सीधी-उल्टी आंख का फड़कना कैसा...

Does right eye twitching mean good luck? यदि अचानक से आपकी आंखें फड़कने लग जाएं तो बता दें कि ये कुछ संकेतों की तरफ इशारा करती हैं। जानते हैं उनके बारे में...

What does it mean if my eye twitches
What does it mean if my eye twitches | Image: freepik

Is right eye twitching good for females? अक्सर आपने देखा होगा कि अचानक से हमारी दाएं या बाएं आंख फड़कने लगती है। बता दें कि यदि ये आंखें फड़कती हैं तो इसके पीछे कुछ संकेत हो सकते हैं, जो हमें बताते हैं कि भविष्य में क्या होने वाला है। ऐसे में इन संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपकी आंख फड़कती है तो यह किस तरह इशारा करता है। पढ़ते हैं आगे… 

कौन सी आंख का फड़कना शुभ माना जाता है?

सबसे पहले बात करते हैं सीधी आंख फड़कने की। यदि किसी महिला की सीधी आंख फड़कती है तो बता दें कि यह एक अशुभ संकेत होता है यानी आने वाले जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर किसी कुंवारी लड़की की आंख फड़कती है तो यह सफलता में तरक्की की तरफ इशारा करता है। वहीं अगर लड़कों की बात करें तो लड़कों के लिए सीधी आंख का फड़कना अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह, एक भाग्यशाली घटना घटने वाली है, इस तरफ इशारा करता है। 

अब बात करते हैं उल्टी आंख की। ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की उल्टी आंख फड़कती है तो यह अधिक शुभ संकेत होता है। ऐसे में आपके जीवन में न केवल सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं बल्कि महिलाएं सफलता की राह को पकड़ सकती हैं। कहते हैं यदि किसी महिला की उल्टी आंख फड़कती है तो ये सुख और सौभाग्य का भी संकेत होता है। लेकिन यह लड़कों के लिए एकदम उल्टा है। यदि किसी लड़के की उल्टी आंख फड़कती हैं तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। यानी परिणाम बिल्कुल विपरीत हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Makhan-Mishri: कान्हा की 'माखन-मिश्री' से सेहत को होंगे फायदे ही फायदे..

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 August 2024 at 11:22 IST