अपडेटेड 28 June 2025 at 11:58 IST
Weekly Numerology 30th June to 6th July: बता दें कि जून का अंतिम हफ्ता शुरू हो गया है। ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला समय कैसे जाने वाला है। हम बात कर रहे हैं 30 जून से लेकर 6 जुलाई के बारे में। ज्योतिष अंक के अनुसार, आने वाले हफ्ते में किन लोगों को फायदा होगा और किन लोगों का नुकसान, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 30 जून से लेकर 6 जुलाई के भाग्यांक वालों का हफ्ता कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
जिन लोगों का भाग्यांक एक है उन्हें बता दें कि आने वाले हफ्ते में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। करियर से जुड़ी कई अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
इन लोगों को बता दें कि गुस्से में आकर किसी भी तरीके का काम ना करें। दूसरों की मदद करें। दिखावा करने से बचें। मन को शांत रखें। अपना काम ईमानदारी से करें। सफलता आपको जरूर मिलेगी।
इन जातकों को बता दें कि ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें। आर्थिक रूप से दूसरों को प्रभावित करने के लिए फिजूल खर्ची करने से बचें। अपने पैसों को बचाने की कोशिश करें। किसी को खुश करने की कोशिश ना करें। अंत में आपको संतुष्टि जरूर मिलेगी।
इन जातकों को बता दें कि आप इस हफ्ते शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संतुलन पैदा हो सकता है। परिवार के साथ निराशा महसूस कर सकते हैं। धैर्य बनाकर रखें।
आने वाले हफ्ते में आपको कहीं बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बेचैनी महसूस कर सकते हैं। धैर्य के साथ काम करें। सफलता मिल सकती है। खर्च को लेकर सावधान रहें। हालांकि हफ्ते के अंत में आप और अच्छा महसूस कर सकते हैं।
इन लोगों को बता दें कि आने वाले हफ्ते में किसी भी प्रकार का विरोध ना करें। विनम्रता स्वीकार करें। ये हफ्ता आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। अपने प्यार का ख्याल रखना ना भूलें। खुद को माफ करने के साथ-साथ दूसरों को भी माफ करें। कोई भी काम धैर्य के साथ करें। सफलता मिलेगी।
हफ्ते की शुरुआत में आपकी मानसिक स्थिति खराब हो सकती है और असुविधा महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में कुछ नया सीख सकते हैं। निवेश करने का ये अच्छा समय है। रिश्ते में प्यार बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव दूर हो सकता है।
इन लोगों को बता दे कि अपने मन को शांत रखें। मेहनत से आगे बढ़ें। धैर्य और स्पष्टता बनाए रखें। अपनों के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। बता दें कि कोई भी स्थिति हो उसे शांतिपूर्ण दूर करें।
इन लोगों को बता दें कि जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। इस सप्ताह आप चिंता मुक्त रह सकते हैं। कोई ऐसी चीज जिसे आप आगे निकल चुके हैं फिर से आपको परेशान कर सकती है। वित्तीय रूप से आप मजबूत हो सकते हैं। रचनात्मक तरीके से सोच सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 11:58 IST