Weekly Horoscope 24 to 31 August 2026: अगस्त का आखिरी सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या लाया है? जानें करियर, बिजनेस और लव लाइफ का पूरा हाल; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
अगस्त का यह अंतिम सप्ताह सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर लेकर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति आपके करियर, व्यवसाय और व्यक्तिगत संबंधों को सीधे प्रभावित करेगी। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए अगस्त का आखिरी महीना शुभ परिणाम लेकर आया है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

अगस्त का यह अंतिम सप्ताह ग्रहों की विशेष चाल के कारण सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कि यह सप्ताह आपके करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं।
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत में करियर में नए अवसर मिलेंगे। दफ़्तर में आपके काम की सराहना होगी। व्यापारिक मामलों में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में थोड़ी अनबन संभव है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।मां लक्ष्मी की पूजा करें।
मिथुन राशि
काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पक्षियों को दाना डालें।
Advertisement
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले परिणाम लाएगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा, जो आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। सूर्य देव को अर्घ्य दें।
Advertisement
कन्या राशि
करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा या दूर की यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन मध्य तक स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। फिजूलखर्च से बचें। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप की योजना बन सकती है। छोटी कन्याओं को उपहार दें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की तारीफ होगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी। सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। चने की दाल का दान करें।
मकर राशि
मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, व्यावसायिक मामलों में लाभ होगा। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, नहीं तो दूरियां बढ़ सकती हैं। पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
मीन राशि
सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। आर्थिक लाभ के योग हैं। लव लाइफ में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।