Wednesday Remedies: बुधवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां होंगी दूर
Wednesday Remedies: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन बप्पा की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। इस दिन कुछ उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Wednesday Remedies: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश और बुद्धि के प्रदाता बुध ग्रह को समर्पित है। यदि आपके पेशेवर जीवन या कार्यक्षेत्र में लगातार बाधाएं आ रही हैं, बनते काम बिगड़ रहे हैं या सहकर्मियों के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं।
आपको बता दें, बुध को 'ग्रहों का राजकुमार' कहा जाता है, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं। आइए जानते हैं बुधवार के वे अचूक उपाय जो आपकी तरक्की के द्वार खोल सकते हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। कार्यक्षेत्र की बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार के दिन किसी मंदिर में जाकर गणेश जी को 21 दूर्वा (घास) की गांठें अर्पित करें। दूर्वा चढ़ाते समय 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और मानसिक स्पष्टता मिलती है।
बुधवार के दिन मूंग की दाल का दान करें
बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है। यदि आपका व्यापार मंदा चल रहा है या ऑफिस में प्रमोशन रुका हुआ है, तो बुधवार के दिन सवा पाव साबुत हरी मूंग की दाल को पानी में भिगोकर उसमें थोड़ा गुड़ मिलाएं और गाय को खिलाएं। ऐसा करने से बुध दोष शांत होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
Advertisement
बुधवार के दिन बुध के बीज मंत्र का करें जाप
बुध को वाणी और बातचीत का कारक माना जाता है। अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर करने के लिए बुधवार को बुध के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
बुधवार के दिन हरे रंग का करें प्रयोग
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। साथ ही इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने का भी विशेष महत्व है। इसलिए बुधवार के दिन कोशिश करें कि आप हरे रंग के वस्त्र पहनें या अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। यदि संभव हो, तो अपने ऑफिस की टेबल पर एक छोटा सा 'मनी प्लांट' या कोई भी छोटा हरा पौधा लगाएं। यह आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Diabetes Patient Meal Time: डायबिटीज मरीजों को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए? जानें शुगर कंट्रोल का तरीका
बुधवार के दिन किन्नरों को पैसे करें दान
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का संबंध किन्नरों से माना गया है। बुधवार के दिन यदि रास्ते में कोई किन्नर दिखे, तो उन्हें कुछ पैसे या श्रृंगार की वस्तुएं दान करें। दान देने के बाद उनसे एक सिक्का आशीर्वाद के रूप में मांग लें और उसे अपने तिजोरी या पर्स में रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।