अपडेटेड 10 February 2026 at 17:02 IST

Diabetes Patient Meal Time: डायबिटीज मरीजों को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए? जानें शुगर कंट्रोल का तरीका

Diabetes Patient Meal Time: डायबिटीज मैनेजमेंट में केवल यह जरूरी नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि आप कब खा रहे हैं। ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने के लिए भोजन का सही समय और अंतराल गेम-चेंजर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज मरीजों को दिन में कितनी बार खाना चाहिए?

Diabetes Patient Meal Time
Diabetes Patient Meal Time | Image: Freepik

Diabetes Patient Meal Time: डायबिटीज आज के समय में एक ऐसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी बन गई है, जिसे न केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही खान-पान और अनुशासन से ही नियंत्रित किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि उन्हें दिन में कितनी बार खाना चाहिए? क्या उन्हें सामान्य लोगों की तरह तीन बार भारी भोजन करना चाहिए या बार-बार थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए? आइए आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे कि डायबिटीज मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए दिन में कितनी बार खाना खाना चाहिए?

डायबिटीज मरीजों को दिन में कितनी बार खाना चाहिए? 

आमतौर पर एक डायबिटीज रोगी को दिन भर में 5 से 6 बार भोजन करना चाहिए। इसमें तीन मुख्य भोजन (Major Meals) और दो से तीन हल्के स्नैक्स शामिल होने चाहिए।
सुबह का नाश्ता - यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। रात भर के उपवास के बाद शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। नाश्ता कभी न छोड़ें।
मिड-मॉर्निंग स्नैक - नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच एक फल या मुट्ठी भर मेवे लें।
दोपहर का भोजन - इसमें फाइबर, प्रोटीन और जटिल कार्बोहाइड्रेट का संतुलन होना चाहिए।
शाम का नाश्ता - चाय के साथ बिस्किट के बजाय भुने हुए चने या मखाना लें।
रात का खाना - रात का भोजन हल्का होना चाहिए और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य करने जा रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुगर कंट्रोल करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • मैदा या सफेद चावल के बजाय आटा, ओट्स, या ब्राउन राइस चुनें। इनका 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' कम होता है।
  • अपनी प्लेट का आधा हिस्सा सलाद और सब्जियों से भरें। फाइबर शुगर के लेवल को धीमा कर देता है।
  • दालें, पनीर, अंडा या टोफू को शामिल करें। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।
  • पर्याप्त पानी पिएं। कभी-कभी प्यास को भूख समझ लेना शुगर बढ़ा सकता है।
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 17:02 IST