अपडेटेड 18 February 2025 at 21:34 IST

Wedding Dates: मार्च में शुरू हो जाएगा खरमास, तो अब सिर्फ इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, शादी की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या?

Wedding Dates in hindi: बता दें कि होली के बाद खरमास लग जाएगा। ऐसे में यह जानना तो बनता है किस तिथि को आप शादी कर सकते हैं और इसका शुभ मुहूर्त क्या है...

Marriage Law
Wedding date and Muhurat in March 2025 | Image: Shutterstock

Wedding Dates in hindi: बता दें कि शादी का सीजन चल रहा है पर घरों में शहनाई बज रही है। लेकिन होली के बाद खरमास लगने जा रहा है। ऐसे में शादी करने की शुभ तिथि और मुहूर्त क्या है, इसके बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। यदि आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो.. 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खरमास लगने के बाद किन-किन तिथियों पर शादी हो सकती है और शुभ मुहूर्त क्या है। पढ़ते हैं आगे… 

मार्च-2025 में विवाह मुहूर्त इन हिंदी (Wedding date and Muhurat in March 2025 in hindi) 

  1. 1 मार्च, 2025 - मार्च महीने की पहली तारीख यानि 1 मार्च दिन शनिवार को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है। बता दें कि 1 मार्च को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है। 
  2. 2 मार्च, 2025 - फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि मार्च महीने की दूसरी तारीख यानि 2 मार्च दिन रविवार को है। बता दें कि इस दिन उत्तर भाद्रपद, रेवती नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। 
  3. 6 मार्च, 2025 - मार्च महीने की तिथि 6 दिन गुरुवार को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। बता दें कि इस दिन यानि 6 मार्च को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। यह दिन शादी के लिए बेहद उत्तम है। 
  4. 7 मार्च, 2025 - मार्च महीने में तिथि 7 दिन शनिवार को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र समेत आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। इस दिन शादी का शुभ योग बन रहा है, ऐसे में आप इस दिन शादी कर सकते हैं। 
  5. 12 मार्च, 2025 - मार्च महीने की तिथि 12 दिन बुधवार को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र और रवि और शिववास योग का संयोग बन रहा है। 

ये भी पढ़ें - कौन-सी राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 February 2025 at 21:34 IST