कौन-सी राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है?

Shani ki dhaiya kab tak rahegi: ढैय्या से कौन-सी राशि गुजर रही है? कर्क राशि में शनि की ढैय्या कब तक रहेगी? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Shani Margi
कौन-सी राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है? | Image: AI

Shani ki dhaiya kab tak rahegi: बता दें कि शनि कर्मों के फलदाता माने जाते हैं। ऐसे में वे व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही परिणाम भी देते हैं। बता दें कि शनि की ढैय्या भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है। इसमें व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल दिया जाता है। ऐसे में शनि की ढैय्या ढाई साल तक रहती है यानी शनि एक राशि पर ढाई साल विराजमान रहते हैं। ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि किन तीनों राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन-सी राशियां हैं, जिन पर शनि की ढैय्या चल रही है। पढ़ते हैं आगे…

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को बता दें कि इन पर आठवीं ढैय्या चल रही है जो 29 मार्च 2025 के बाद समाप्त हो जाएगी। ऐसे में न केवल उनके रुके हुए कार्य संपन्न हो जाएंगे बल्कि जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी के नए अवसर खुलेंगे। सफलता मिलेगी और शत्रुओं का नाश भी होगा। 

वृश्चिक राशि

इन जातक को बता दें कि इन पर शनि की चौथी ढैय्या चल रही है। ऐसे में यहे 29 मार्च तक रहने वाली है। उसके बाद न केवल ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा बल्कि स्वास्थ्य में भी सुधार आना शुरू हो जाएगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

Advertisement

सिंह राशि

इन राशि वाले जातकों को बता दें की 29 मार्च के बाद शनि की ढैय्या शुरू होने वाली है। ऐसे में न केवल आर्थिक हानि हो सकती है बल्कि लोगों के साथ विवाद भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में रुकावट आ सकती है। मानसिक अशांति बनी रह सकती है। साथ ही पढ़ाई में भी परेशानी आ सकती है।

धनु राशि

इन राशि वाले जातकों को बता दें कि 29 मार्च के बाद शनि की चौथी ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में न केवल मन अशांत रह सकता है बल्कि माता-पिता के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मित्रों से थोड़ा सा सतर्क रहें धोखा मिल सकता है। विवाद से बचें। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Vastu Tips: क्या घर की रसोई की स्लैब पर रोटी बेलना सही? जानें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड