अपडेटेड 16 November 2025 at 20:22 IST

Clock Tips: घर में भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, वरना हो जाएगा बड़ा अपशगुन, जानें सही वास्तु नियम

वास्तु के मुताबिक घर में दीवार घड़ी लगाने के नियम होते हैं। सही दिशा में लगाने से घर में सुख‑समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी आती है, वहीं अगर आपकी घड़ी गलत दिशा में लगी है तो इसे तुरंत बदल लें।

 wall clock vastu
घर में इस दिशा में लगाएं घड़ी | Image: Freepik

Wall Clock Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घड़ी का बड़ा महत्व बताया जाता है। क्योंकि खड़ी सिर्फ टाइम ही नहीं दिखाती, बल्कि यह घर में एनर्जी प्रवाह को नियंत्रित भी करती है। घड़ी की दिशा, उसका आकार सीधे तौर पर घर की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी एनर्जी को प्रभावित करती है। ऐसे में आपको घड़ी से जुड़े ये वास्तु टिप्स जानने चाहिए। 

इस दिशा में कभी न लगाए घड़ी 

दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा माना जाता है। यहां घड़ी लगाने से तरक्की में बाधा आ सकती है और घर के मेन गेट के ऊपर घड़ी लगाने से आने‑जाने वाली ऊर्जा बाधित होती है, जिससे घर का वातावरण अस्थिर हो सकता है। ऐसे में यहां घड़ी लगाने से बचना चाहिए।

ऐसी घड़ी घर में होती अशुभ 

टूटी या बंद घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। इसलिए इसे तुरंत हटा देना चाहिए और धीमी चलने वाली घड़ी भी जीवन में रुकावटें लाती है। साथ ही घर के आगन या कॉरिडोर में भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा बाथरूम में भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है, इसलिए इन जगहों पर घड़ी लगाने से बचें।

घड़ी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप घर में नई घड़ी लगाने जा रहे हैं तो सही दिशा चुनें- उत्तर, पूर्व या पश्चिम की दीवार पर घड़ी लगाएं। 
  • घड़ी को साफ‑सुथरी रखें- धूल और जमी हुई घड़ी को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। 
  • पॉजिटिव कलर- सफेद, क्रीम या हल्का नीला रंग ऊर्जा को संतुलित रखता है।
  • संगीत घड़ी- अगर संभव हो तो टिकल‑टिकल आवाज वाली घड़ी से बचें, शांत टाइमर बेहतर माना जाता है।

वास्तु के अनुसार शुभ दिशा

वास्तु के मुताबिक घड़ी लगाने के लिए सबसे अनुकूल दिशाएं हैं

Advertisement
  • उत्तर: धन और अवसरों को आकर्षित करता है।
  • पूर्व: नई शुरुआत और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • पश्चिम: स्थिरता और समृद्धि लाता है।

इन दिशाओं में गोल, अंडाकार या अष्टकोणीय आकार की घड़ियां लगाना लाभकारी माना जाता है। लाभकारी माना जाता है। इन नियमों का पालन करने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा, स्वास्थ्य और आर्थिक के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी सुधार की संभावना बनेगी। 

यह भी पढ़ें : रोहिणी आचार्य की नाराजगी के बाद लालू की तीन और बेटियों ने छोड़ा पटना

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 20:22 IST