अपडेटेड 15 May 2025 at 10:16 IST
Vishnu Puja: गुरुवार पूजा में विष्णुजी को चढ़ाएं ये 5 चीजें, बन जाएगी बिगड़ी किस्मत
Vishnuji ki Puja: अगर आप विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन विष्णु जी को ये चीजें अर्पित करनी चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vishnuji ki Puja: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करता है उस पर भगवान हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
इतना ही नहीं अगर इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की भी पूजा की जाए तो घर में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आप भी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको विष्णु जी को उनकी कुछ बेहद प्रिय चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
गुरुवार के दिन विष्णु जी को चढ़ाएं ये चीजें (Offer these things to Lord Vishnu)
तुलसी: भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी की माला जरूर पहनाएं। दरअसल, तुलसी भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम की पत्नी मानी गई है, इसलिए उन्हें तुलसी अति प्रिय है।
पीला भोग: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीले रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं। आप भगवान को पीला हलवा, गुड़-चने की दाल, केला, केसरिया भात इत्यादि चीजों का भोग लगा सकते हैं।
Advertisement
वैजयंती के फूल: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। इससे विष्णु जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
पीतांबर: विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए गुरुवार को उनकी पूजा करते समय उन्हें पीतांबर जरूर अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे।
Advertisement
नारियल: गुरुवार को विष्णु पूजन करते समय भगवान विष्णु को नारियल जरूर अर्पित करना चाहिए। नारियल भगवान विष्णु की अति प्रिय चीजों में से एक है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 10:16 IST