अपडेटेड 7 February 2026 at 15:51 IST

Vijaya Ekadashi 2026 Daan: विजया एकादशी के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, होगा भाग्योदय

Vijaya Ekadashi 2026 Daan: हिंदू धर्म में विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहा वरदान मिल सकता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।

Vijaya Ekadashi 2026 Daan
Vijaya Ekadashi 2026 Daan | Image: Freepik

Vijaya Ekadashi 2026 Daan: सनातन धर्म में विजया एकादशी का दिन सौभाग्य का कारक माना जाता है। इस दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करने से  सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और मनचाहा वर मिल सकता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ चीजें हैं, जिनका दान किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आइए जानते हैं।

विजया एकादशी के दिन करें पीले कपड़े का दान 

विजया एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े का दान विशेष रूप से करें। ऐसी मान्यता है कि पीले कपड़े का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति होती है और व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है।

विजया एकादशी के दिन करें देसी घी का दान 

विजया एकादशी के दिन घी का दान अवश्य करें। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र और गुरु की स्थिति कमजोर है तो शुभ परिणाम मिल सकता है। घी का दान करना सौभाग्य का कारक माना जाता है। इसलिए आप दान विशेष नियम के साथ करें।

विजया एकादशी के दिन करें धार्मिक पुस्तकों का दान 

आप विजया एकादशी के दिन श्रीमद्भगवद्गीता या विष्णु सहस्रनाम जैसी धार्मिक पुस्तकें दान करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसके अलावा आप इस दिन हनुमान चालीसा की पुस्तक भी दे सकते हैं। इससे जातक को अकारण परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और  सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Chutney Recipe: भुने टमाटर की चटपटी चटनी फटाफट बनाएं, स्मोकी फ्लेवर वाली रेसिपी खाने का स्वाद बढ़ा देगी

विजया एकादशी के दिन तिल और गुड़ का करें दान 

विजया एकादशी के दिन तिल और गुड़ का दान विशेष रूप से करें। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। सात ही अगर आपके काम में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है तो इससे छुटकारा मिल सकता है। 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 15:51 IST