Vijaya Ekadashi 2026 Vrat Katha: विजया एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मोक्ष की होगी प्राप्ति
Vijaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में विजया एकादशी को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन जो जातक व्रत रख रहे हैं, उन्हें व्रत रखने का विशेष विधान है और व्रत कथा विधिवत रूप से पढ़ना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vijaya Ekadashi 2026: सनातन धर्म में सभी एकादशी को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है। वहीं हिंदू पंचांग के हिसाब से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत प्रभु श्रीराम ने भी रखा था।
इस व्रत का पाठ करने के दौरान नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में जो जातक विजया एकादशी का व्रत रख रहे हैं, उन्हें व्रत कथा अवश्य सुननी या पढ़नी चाहिए। आइए इस लेख में कथा के बारे में जानते हैं।
विजया एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा
पौराणिक मान्यता के अनुसार, धर्मराज युधिष्ठिर की जिज्ञासा शांत करते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की 'विजया एकादशी' का महत्व बताया। इस व्रत की महिमा स्वयं ब्रह्माजी ने देवर्षि नारद को सुनाई थी। मान्यता है कि यह व्रत प्राचीन और परम पवित्र है, जो कठिन परिस्थितियों में भी मनुष्य को विजय दिलाता है।
इस एकादशी का सबसे अद्भुत प्रसंग त्रेतायुग से जुड़ा है। जब रावण ने माता सीता का हरण किया, तब भगवान श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ समुद्र तट पर पहुंचे। विशाल और भयानक जलजंतुओं से भरे समुद्र को देखकर लक्ष्मण जी ने सुझाव दिया कि पास ही स्थित बकदाल्भ्य मुनि के आश्रम जाकर मार्गदर्शन लिया जाए।
मुनि ने प्रभु श्रीराम को बताया कि किसी भी कठिन बाधा पर विजय पाने के लिए फाल्गुन कृष्ण पक्ष की 'विजया एकादशी' का विधान सर्वश्रेष्ठ है। मुनि के कहे अनुसार, श्रीराम ने अपनी सेना सहित यह व्रत पूर्ण विधि-विधान से किया, जिसके फलस्वरूप उन्होंने समुद्र पार कर रावण का वध किया और माता सीता को वापस प्राप्त किया।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 अनाज, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
विजया एकादशी के व्रत कथा का महत्व
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत कथा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सभी संकट दूर हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो इस दिन व्रत रखने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।