Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 अनाज, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है। अब ऐसे में इस दिन शिवलिंग पर कुछ अनाज हैं, जिन्हें चढ़ाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं।

Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026 | Image: Facebook

Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का व्रत सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि शिव-शक्ति की पूजा-पाठ करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में अभिषेक करने से और कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे शिवलिंग पर चढ़ाया जाए तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।  

भगवान शिव को चढ़ाएं अक्षत 

भगवान शिव को अक्षत विशेष रूप से चढ़ाने का विधान है। ऐसी मान्यता है बिना अक्षत के भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। आप 4 या 5 अक्षत के दाने अर्पित करने से धन, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए अर्पित कर सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बिना टूटे हुए अक्षत ही भगवान शिव को चढ़ाएं।

भगवान शिव को चढ़ाएं काले तिल

शनि दोष से मुक्ति और शारीरिक कष्टों को दूर करने के लिए काले तिल का महत्व है। शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से पुराने रोगों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।

भगवान शिव को चढ़ाएं जौ 

यदि आप लंबे समय से किसी परेशानी में हैं या सुख-सुविधाओं में वृद्धि चाहते हैं, तो जौ चढ़ाना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि जौ अर्पित करने से पितृ दोष का शमन होता है और घर में सुख-शांति आती है।

Advertisement

भगवान शिव को चढ़ाएं मूंग की दाल

बुध ग्रह और सौभाग्य से जुड़ी मूंग की दाल शिवलिंग पर चढ़ाने से बुद्धि और व्यापार में वृद्धि होती है। जो लोग करियर में सफलता चाहते हैं, उन्हें इस दिन हरी मूंग की दाल जरूर अर्पित करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - Holi 2026: होली के दिन लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक काल तो कब बनाएं पकवान?

Advertisement

भगवान शिव को चढ़ाएं गेहूं 

संतान सुख और कुल की वृद्धि के लिए शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने का विधान है। इसके साथ ही गेहूं अर्पित करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड