अपडेटेड 30 May 2024 at 20:17 IST

Vat Savitri Vrat Upay: वट सावित्री व्रत पर करें ये खास उपाय, खुशहाली से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत ही खास होता है। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को जरूर करना चाहिए।

Vat Savitri Vrat Upay
वट सावित्री व्रत उपाय | Image: shutterstock

Vat Savitri Vrat 2024 Upay: उत्तर भारत में बड़ी ही धूम-धाम से मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन वह निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके वट यानी बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा-अर्चना करती है। साथ ही सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। वहीं अगर आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हो, तो इस दिन व्रत-पूजा के साथ कुछ उपायों (Vat Savitri Vrat Upay) को करना भी लाभकारी हो सकता है।

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) हर साल जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल अमावस्या तिथि की शुरुआत 5 जून की रात 7 बजकर 54 मिनट से होगी, जिसका समापन 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है, इसलिए वट सावित्री का व्रत 6 जून 2024 दिन गुरुवार को ही रखा जाएगा।

वट सावित्री व्रत पर करें ये उपाय वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

पति की लंबी उम्र के लिए
अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर सत्यवान और सावित्री की पूजा करें। वट सावित्री की कथा सुनें और फिर बरगद के पेड़ पर जल अर्पित करें। इसके बाद वट वृक्ष की 7 या 11 बार परिक्रमा करते हुए उसमें कच्चा सूत लपेट दें। कच्चा सूत न मिले तो रक्षासूत्र भी लपेट सकती हैं। ऐसा करने पर पति की उम्र लंबी होती है और सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए
अगर किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। तो वह भी इस दिन खास उपाय कर सकता है। वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ के साथ ही माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। इसके लिए मां लक्ष्मी को 11 पीले रंग की कौड़ियां चढ़ाएं। ऐसा करने पर कर्ज उतरने लगता है और आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है।

Advertisement

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए
अगर किसी के वैवाहिक जीवन में हमेशा कलह रहती है और आप उसे खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। वहां घी का एक दीपक जलाएं और फिर पति के साथ बरगद वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने पर लक्ष्मी नारायण के आशीर्वाद से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। 

यह भी पढ़ें… Vat Savitri Vrat: इस दिन रखा जाएगा जेष्ठ माह का वट सावित्री व्रत, जानें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 May 2024 at 20:10 IST