अपडेटेड 20 May 2025 at 14:47 IST

Vastu Tips: भोजन करते समय किस दिशा में बैठना है शुभ? जानिए क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं और वास्तु शास्त्र

अगर आप सही दिशा में बैठकर भोजन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

vastu tips for eating food
vastu tips for eating food | Image: META AI

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर हम किसी भी काम को करने से पहले या करने के दौरान वास्तु शास्त्र में जुड़े नियमों का पालन किया जाता है तो हमारे जीवन पर इसका काफी शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही कुछ नियम भोजन को लेकर भी हैं। अगर आप किसी भी दिशा में बैठकर भोजन करते हैं, तो इसका आपके जीवन पर असर पड़ सकता है। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस दिशा में बैठकर भोजन करना शुभ होता है।

जान लें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते वक्त दिशा का विशेष महत्व होता है। अगर आप सही दिशा में बैठकर भोजन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

इस दिशा में बैठकर करना चाहिए भोजन

अगर आप अपने जीवन में मानसिक शांति पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। भोजन के लिए इस दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाने से मेंटल स्‍ट्रेस दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इससे आप बीमारियों से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए दोनों के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके भोजना करना चाहिए।

उत्तर दिशा में मुंह करके भोजन करना भी शुभ

वहीं, उत्तर दिशा में  बैठकर भोजन करना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में भोजन करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है। यह दिशा धन और विद्या से जुड़े कामों के लिए भी अनुकूल मानी जाती है। इस दिशा में बैठकर खाना खाने से पैसों और पढ़ाई से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। वहीं इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

Advertisement

इस दिशा में बैठकर भूल से भी न खाएं खाना

वहीं, दक्षिण दिशा में बैठकर भोजन करने से आपको बचना चाहिए। ऐसा करना बेहद ही अशुभ बताया गया है। इस दिशा को यमराज से भी जोड़कर देखा जाता है। दक्षिण दिशा में मुंह करने खाना खाने से जीवन में निगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में बैठकर भोजन करने से बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं और सेहत पर भी बुरी असर पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 May 2025 at 14:47 IST