Vastu Tips: घर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल
व्यक्ति को अपने घर में कुछ चीजों को बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इन चीजों से घर में नकारात्मकता आती है। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips in Hindi: अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण अपने घर में कुछ ऐसी चीजों को रख लेते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर भी पड़ता है। ये चीजें व्यक्ति को मालामाल से कंगाल बना सकती हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने से लेकर माध्यम से बताएंगे कि घर में किन चीजों को बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
इन चीजों को कभी न रखें घर पर
- व्यक्ति को अपने घर में कभी भी महाभारत की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि महाभारत में भाई-भाई से लड़ा था। ऐसे में घर में महाभारत की तस्वीर लगाने से आपसी क्लेश होते हैं।
- व्यक्ति को कभी भी घर में ताजमहल नहीं लगवाना चाहिए। हालांकि लोग ताजमहल की खूबसूरती के कारण अपने घर में ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है जो मरे हुए लोगों का संकेत देता है।
- घर में कभी भी मनी प्लांट जो कि सूखा हुआ हो वो कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे भी घर में नकारात्मक आती है। साथ ही कंगाली छा जाती है।
- यदि आपके घर में किसी स्थान पर पानी जम रहा है तो उसे तुरंत निकाल दें। वरना इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है।
- घर में कभी भी बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इसका नकारात्मक प्रभाव आपके समय पर भी पड़ता है।
- घर में कभी भी उलझे हुए तार भी नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा टूटा हुआ शीशा रखना भी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत लेकर आता है।
- घर में कभी भी व्यक्ति को कांटेदार पौधों का चुनाव नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि कांटेदार पौधे घर में लड़ाई लेकर आते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।