अपडेटेड 5 March 2025 at 18:11 IST

Chanakya Niti: कभी-कभी बुरा बनना भी है जरूरी, जानें ऐसा क्यों कहते थे चाणक्य

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ परिस्थितियों में बुरा बनना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि ऐसा कब होता है।

Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: social media

Chanakya Niti in Hindi: अगर सही निर्णय लिए जाएं तो न केवल रिश्तो में सफलता लाई जा सकती है बल्कि करियर को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। व्यक्ति को कभी ना कभी किसी न किसी मोड़ पर कठोर फैसले लेने पड़ते हैं। ऐसे फैसले जो दूसरों की नजरों में आपकी इमेज को भी खराब कर सकते हैं। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में आचार्य चाणक्य का मानना है कि बुरा बनना भी बेहद जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बुरा बनने के लिए आचार्य चाणक्य ने क्यों कहा है और ऐसे कौन सी स्थिति है। पढ़ते हैं आगे…

बुरा बनना क्यों जरूरी?

  • कई बार जीवन में ऐसी परिस्थिति आ जाती हैं जब इंसान को कठोर बनना पड़ता है। लेकिन आप लोगों की नजरों में अच्छा बनने के लिए गलत फैसला नहीं ले सकते। इसलिए बिना किसी की परवाह किए वह फैसला करें जो सही हो।
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार हमेशा दूसरे को खुश करने की कोशिश गलत रहती है। ऐसा करने से कभी-कभी व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है। इसलिए सफलता हासिल करने के लिए खुद पर विश्वास करना बेहद जरूरी है। ना की आलोचनाओं पर ध्यान देना। ऐसा व्यक्ति खुलकर जी भी सकता है।
  • व्यक्ति को हमेशा अपनी प्राथमिकता पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि कुछ लोग अपनी प्राथमिकता तय नहीं कर पाते। ऐसे में शांत मन से पहले यह पता लगाएं कि आपकी प्राथमिकता क्या है, जिससे कि आप उस पर ध्यान दे सकें।
  • व्यक्ति को दोस्ती भी बेहद सोच समझकर करनी चाहिए। हम दूसरों की नजरों में बुरे ना बन जाए इसलिए हम हर किसी से दोस्ती कर बैठते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जितने कम दोस्त होते हैं उतना ही बढ़िया होता है।ऐसे में हमें भी कम लोगों से ही मतलब रखना चाहिए। ज्यादा दोस्त रखने से केवल भीड़ बढ़ती है और आप किसी पर भरोसा भी नहीं कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर जाने से बचें, भुगतना पड़ सकता है नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 16:18 IST