Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर जाने से बचें, भुगतना पड़ सकता है नुकसान
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमे बताया है कि किन जगहों पर व्यक्ति को नहीं जाना चाहिए। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य न केवल विद्वान थे बल्कि एक महान मार्गदर्शक भी थे। ऐसे में उन्होंने अपनी नीतियों के माध्यम से हमें यह भी बताया है कि व्यक्ति को किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर व्यक्ति को नहीं जाना चाहिए। ऐसे में इन जगहों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
इन जगहों पर जानें से बचें?
- व्यक्ति को कभी भी उस जगह पर नहीं जाना चाहिए जहां पर उसका सम्मान ना हो। ऐसी जगह से व्यक्ति को हमेशा दूर रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसी जगह पर जानें से मानहानि होती है।
- व्यक्ति को कभी भी ऐसी जगह का चुनाव भी नहीं करना चाहिए जहां पर वह बेरोजगार रहे यानि जहां पर काम ना हो। ऐसी जगह को भी तुरंत छोड़ देना चाहिए।
- व्यक्ति को कभी भी ऐसी जगह पर भी नहीं जाना चाहिए जहां पर दोस्त या रिश्तेदार ना हों। या जहां पर अपना कोई भी ना हो क्योंकि ऐसे में यदि कोई संकट आ जाए तो आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।
- चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को उसे जगह को भी छोड़ देना चाहिए जहां पर शिक्षा के साधनों की कमी हो या जहां पर शिक्षा से जुड़े साधन न मिले। इससे अलग जहां पर पढ़ाई लिखाई को महत्व ना दिया जाता हो, वहां पर कभी नहीं जाना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, यहां पर गुण की कमी है या जहां पर व्यक्ति को कुछ सीखने को न मिलता हो ऐसे स्थान को भी तुरंत त्याग देना चाहिए। ऐसी जगहों पर जाने से भी व्यक्ति का समय खराब होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।