अपडेटेड 28 February 2025 at 07:20 IST
Aaj Ka Rashifal: बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, इन्हें होगी परेशानी; जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 28th Fabruary 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मेहनत भरा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, तो ध्यान रखें। बिजनेस में बड़ा निवेश करने से बचें। ऑफिस में टीम के साथ अच्छा तालमेल रखें। सेहत का ख्याल रखें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें और सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे न लें। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे भरा रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें और निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। संपत्ति खरीदने का समय आ सकता है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। डर पर काबू पाएं। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और परिवार का साथ मिलेगा। मन को शांत रखें और घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। पैसों के लेन-देन से बचें। लव लाइफ में थोड़ी अड़चन आ सकती है, तो पार्टनर के साथ समय बिताएं। यात्रा पर जाने का योग है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। खर्चों से बचें और निवेश करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने का योग है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सावधान रहने का दिन है। नौकरी में सभी काम ध्यान से करें और बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत में थोड़ा सा ध्यान रखना होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। नौकरी करने वालों को आज खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। दूसरों की सोच को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, तो निवेश से बचें। नौकरी करने वालों को उनके काम की सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मन को शांत रखें, क्योंकि किसी से विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रिश्तों को समय दें और सेहत अच्छी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 28 February 2025 at 07:20 IST