Vastu Plants Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं ये पौधा, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Vastu Plants Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में अगर आप पौधा लगा रहे हैं तो दिशा का ध्यान जरूर रखें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

 Vastu Plants Tips
Vastu Plants Tips | Image: Freepik

Vastu Plants Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे  आस-पास की हर चीज़, यहां तक कि पेड़-पौधे भी, हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। घर की सही दिशा में सही पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो सुख-समृद्धि और शांति लाता है। वहीं, गलत दिशा में लगाया गया पौधा वास्तु दोष पैदा कर सकता है और जीवन में परेशानियां ला सकता है। 

अब ऐसे में हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे कि जिसे वास्तु के हिसाब के घर दक्षिण दिशा मे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। बता दें, दक्षिण दिशा का संबंध यम देवता से है और इस दिशा में पौधा लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

दक्षिण दिशा का है यम से संबंध 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा को यम और मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। पारंपरिक रूप से, इस दिशा को भारी और बंद रखने की सलाह दी जाती है ताकि नकारात्मक ऊर्जा को रोका जा सके। यह दिशा घर के मुखिया के मान-सम्मान और स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा

घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय और शुभ माना जाता है। इसे 'औषधीय गुणों की रानी' भी कहते हैं और यह सकारात्मक ऊर्जा का भंडार है। इसे आमतौर पर उत्तर-पूर्व , उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।
लेकिन, दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना वास्तु दोष उत्पन्न करता है, जिसके कई नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Shani Sadhesati: साढ़ेसाती के दौरान इन संकेतों का मिलना माना जाता है शुभ, शनिदेव हैं आपसे खुश

दक्षिण दिशा में न लगाएं अनार का पेड़ 

दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है और अनार का पेड़ लगाने से धन संबंधित परेशानियां हो सकती है। धन का प्रवाह रुक सकता है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

दक्षिण दिशा में न लगाएं पीपल का पेड़ 

पीपल का पेड़ सबसे पहले तो आप घर में न लगाएं। इसे घर से दूर ही लगाएं। दक्षिण में  पीपल का पेड़ लगाने से घर के मुखिया या महिला सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड