अपडेटेड 28 November 2025 at 16:05 IST
Shani Sadhesati: साढ़ेसाती के दौरान इन संकेतों का मिलना माना जाता है शुभ, शनिदेव हैं आपसे खुश
Shani Sadhesati: वैसो तो आपने सुना ही है कि साढ़ेसाती को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान अगर आपको कुछ संकेत मिल जाए तो व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Sadhesati: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है और न्याय के देवता कहते हैं। अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से खुश हो जाएं तो वह उसे रंक से राजा भी बना सकते हैं। हर व्यक्ति को शनिदेव समय और काम के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। वहीं अक्सर लोगों को लगता है कि शनिदेव नकारात्मक ही प्रभाव देते हैं, लेकिन शनिदेव साढ़ेसाती के दौरान शुभ फल भी देते हैं।
अब ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अगर आपको साढ़ेसाती के दौरान कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं तो इसका मतलब आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनने वाली है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
जानवरों से मिलने वाले साढे़साती के शुभ संकेत
अगर आपके पास अचानक काला कुत्ता, गाय या कौआ आए तो इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर शनिदेव की कृपा है। इससे आपको साढ़ेसाती के शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
अच्छे सपनों का आना
अगर आपको शनि की साढ़ेसाती के दौरान अच्छे सपने आते हैं या फिर खुद को एकदम तरोताजा महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में शुभ बदलाव आने वाले हैं। आपके ऊपर से साढ़ेसाती के बुरी प्रभाव जल्द ही दूर होने वाले हैं। इसके अलावा अगर आपको सपने में किसी देवी-देवती की तस्वीर दिखती है तो यह सपने शुभ माने जाते हैं।
Advertisement
करियर में उन्नति की प्राप्ति होना
अगर आपको करियर में सफलता मिल रही है। साथ ही आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो रही है तो इसका मतलब आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती के शुभ प्रभाव पड़ने वाले हैं। आप शनिदेव की कृपा से ऊंचाइयों पर जाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें - Most Expensive Airlines 2025: साल 2025 की सबसे महंगी एयरलाइंस कौन सी हैं, जिनके नाम दुनिया भर में जाने जाते हैं?
Advertisement
मेहनत का फल मिलना
अगर आपको पहले मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है और अब साढ़ेसाती के दौरान आपको सफलता मिल रही है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में शनि की कृपा है।
आपके सभी अटके काम का पूरा होना
अगर साढ़ेसाती के समय में आपके अटके काम बनते हुए दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको ऊपर शनिदेव की कृपा बनने वाली है। आपसदे शनिदेव बेहद प्रसन्न हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 16:05 IST