अपडेटेड 28 November 2025 at 15:05 IST
Most Expensive Airlines 2025: साल 2025 की सबसे महंगी एयरलाइंस कौन सी हैं, जिनके नाम दुनिया भर में जाने जाते हैं?
Most Expensive Airlines 2025: जानें दुनिया की सबसे महंगी, शानदार और लग्जरी एयरलाइंस कौन सी हैं, जिनकी सेवाएं सिर्फ अमीरों और हाई-प्रोफाइल यात्रियों के लिए होती हैं। जानिए इन फ्लाइट्स में मिलने वाली सुविधाएं और किराए की जानकारी।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

Best Airlines Of The World: हवाई यात्रा आज सिर्फ सफर का जरिया नहीं रही, बल्कि यह लग्जरी और सुविधा का भी प्रतीक बन चुकी है। साल 2025 में कुछ एयरलाइंस ऐसी हैं जिनकी मार्केट वैल्यू इतनी ज्यादा है कि वे दुनिया की सबसे महंगी एयरलाइंस में शामिल हो चुकी हैं। ये कंपनियां न सिर्फ शानदार सेवाएं देती हैं, बल्कि भरोसेमंद और आरामदायक यात्रा के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही टॉप एयरलाइंस के बारे में कुछ रोचक बातें-
Delta Air Lines (USA)
डेल्टा एयर लाइन्स दुनिया की सबसे महंगी एयरलाइन है, जिसकी कीमत लगभग 26.31 बिलियन डॉलर है। इसका मुख्यालय अमेरिका के अटलांटा में है और यह छह महाद्वीपों में उड़ानें संचालित करती है। यात्री इसे समय पर उड़ान, शानदार सर्विस और स्मूद ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए पसंद करते हैं।
Ryanair (Ireland)
आयरलैंड की रयानएयर यूरोप की मशहूर एयरलाइन है, जो 200 से ज्यादा जगहों तक उड़ानें भरती है। साल 2025 में इसकी कीमत करीब 23.64 बिलियन डॉलर आंकी गई है। सस्ती टिकट और ज्यादा रूट्स इसकी पहचान हैं।
United Airlines (USA)
यूनाइटेड एयरलाइंस दुनिया की चौथी सबसे महंगी एयरलाइन है, जिसकी वैल्यू 21.52 बिलियन डॉलर है। इसका हेड ऑफिस शिकागो में है और यह अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े शहरों को जोड़ती है।
Advertisement
IndiGo (India)
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे महंगी एयरलाइन बन चुकी है। इसकी वैल्यू करीब 23.79 बिलियन डॉलर है। यह लो-कॉस्ट मॉडल पर काम करती है, यानी कम किराए में बेहतर सेवा देना इसका मकसद है। यही वजह है कि यह तेजी से मुनाफा कमा रही है।
Air China
एयर चाइना की कीमत लगभग 15.28 बिलियन डॉलर है। यह एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए उड़ानें चलाती है और चीन की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक मानी जाती है।
Advertisement
International Airlines Group (IAG) - Spain
IAG एक बड़ी एयरलाइन कंपनी है, जिसकी कीमत 14.09 बिलियन डॉलर है। इसके अंतर्गत British Airways, Iberia, Vueling और Aer Lingus जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। यह यूरोप की प्रमुख एविएशन कंपनियों में गिनी जाती है।
Southwest Airlines (USA)
साउथवेस्ट एयरलाइंस दुनिया की सबसे बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइन है। इसकी वैल्यू 14.66 बिलियन डॉलर है और इसका बेस डलास में है। यह सस्ती और भरोसेमंद सेवाओं के लिए मशहूर है।
साल 2025 में एयरलाइंस इंडस्ट्री ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। चाहे बात लग्जरी की हो या सस्ती यात्रा की, ये सभी एयरलाइंस अपनी-अपनी खासियत के कारण विश्व स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। बढ़ती तकनीक, बेहतर सुविधाएं और बढ़ता ट्रैवल डिमांड इन कंपनियों की सफलता के बड़े कारण हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 15:05 IST