अपडेटेड 6 July 2025 at 23:56 IST
Vastu Tips: शाम के समय गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, घर में आ सकती है कंगाली
Vastu Tips To Avoid Financial Crisis: घर की सुख-शांति को बरकरार रखने और आर्थिक समृद्धि का ख्याल रखने के लिए आपको क्यों नियमों को मानना जरूरी होता है। इसके लिए आपको दान करने के लिए सही समय का ध्यान रखना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

हुम सभी किसी न किसी मौके पर दान-पुण्य करते हैं। वहीं हिन्दू धर्म में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। दान करने से आपके कर्म अच्छे होते हैं तथा आपको इसका फल भी अच्छा ही मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दान करने का भी एक सही समय होता है? अगर नहीं तो बता दें कि गलत समय पर दान-पुण्य करने से इसका प्रभाव सकारात्मक नहीं बल्कि नकारात्मक भी हो सकता है।
बता दें कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें हमें शाम के समय बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए अन्यथा आपकी आर्थिक स्तिथि खराब हो सकती है और घर में कंगाली आ सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें, जिन्हें आपको शाम के समय बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए।
मां तुलसी का दान पड़ सकता है भारी
घर में लगे तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने में मदद करती है। ऐसा कहते हैं कि तुलसी माता के रूप में पूजनीय होती है। इसे हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि तुलसी का दान शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी को देने का मतलब होता है कि आप अपने घर से धन को दे रहे हैं। वहीं अगर आप दान कर भी रहे है तो ऐसा शाम के समय बिल्कुल भी ना करें। दोपहर का समय दान करने के लिए सही रहेगा।
नमक को भूलकर भी ना करें दान
नमक अन्न होता है और घर से अन्न को दान करने का भी सही समय होता है। नमक को घर में नेगेटिविटी को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे ऊर्जा और संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु के अनुसार अगर आप शाम के समय इसका दान करते हैं तो घर में आर्थिक तंगी के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं यह आपके शुक्र और राहु को भी खराब कर सकता है। इसका दान आपको वैसे तो कम ही करना चाहिए और अगर दान कर भी रहे हैं तो सुबह और शाम के समय ऐसा ना करें।
Advertisement
दही को नहीं करें दान
सफेद चीज का दान करना ऐसे भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में दिन ढलते समय दही का दान ना ही करें। अगर आपको जीवन में स्थिरता लानी है, तो आपको इसे शाम के समय दान नहीं देना चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही को चंद्र का कारक माना गया है। यह वस्तु आपके जीवन में धन की हानि का कारण बन सकती है।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 23:56 IST