अपडेटेड 6 July 2025 at 16:02 IST

Vastu Tips: घर में बरसेगा धन, बस साउथ-ईस्ट दिशा में रखें कामधेनु; सजावटी वस्तु न समझें, नियमित रूप से करें साफ

घर में धन की बरकत चाहिए तो साउथ-ईस्ट दिशा में सफेद मार्बल की कामधेनु रखें, इसे रखने से आर्थिक ऊर्जा सक्रिय होती है और धन का प्रवाह बढ़ता है।

White Marble Kamdhenu
सफेद मार्बल की कामधेनु | Image: FB/religious.goods.9

Kamdhenu Vastu tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में कभी धन की कमी न हो, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद पैसा टिकता नहीं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक हो सकते हैं। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद मार्बल की कामधेनु रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है।

वास्तु शास्त्र में साउथ-ईस्ट दिशा को शुक्र ग्रह और अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र का संबंध वैभव, ऐश्वर्य और समृद्धि से है। अगर यह दिशा संतुलित होती है तो घर में धन टिकता है और नई आय के स्रोत भी खुलते हैं।

कामधेनु गाय समृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति का प्रतीक

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कामधेनु गाय सभी देवताओं को प्रिय है और इसे लक्ष्मी का रूप माना गया है। जहां कामधेनु की उपस्थिति होती है, वहां कभी धन, सुख और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती।

कहां और कैसे रखें कामधेनु?

घर की साउथ-ईस्ट दिशा में कामधेनु रखें। सफेद मार्बल की बनी हो तो काफी अच्छा है। स्थान साफ-सुथरा और ऊंचा (चौकी या स्टैंड) होना चाहिए। इसके सामने हर शुक्रवार गुलाब इत्र छिड़कें, दीपक जलाएं और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। कामधेनु को सजावटी वस्तु न समझें, नियमित रूप से साफ करें।

Advertisement

असर कब से दिखता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कामधेनु को श्रद्धा और सही दिशा में स्थापित किया गया है, तो 21 से 45 दिनों के भीतर सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगते हैं। धन का रुकना कम हो जाता है और कई बार पुराने कर्ज भी उतर जाते हैं। कामधेनु को सही दिशा और विधि से स्थापित करना न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होता है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। यह उपाय वास्तु के अनुसार सरल और प्रभावी माना जाता है।

(यह लेख वास्तु विशेषज्ञ की जानकारी और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले व्यक्तिगत विवेक और सलाह लेना उचित रहेगा।) 

Advertisement

यह भी पढ़ें : VIDEO: जब रेगिस्तान का जहाज पहुंचा समुद्र, हो गया वायरल... आपने देखा?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 16:02 IST