अपडेटेड 6 July 2025 at 11:57 IST

VIDEO: जब रेगिस्तान का जहाज पहुंचा समुद्र, जमकर की अठखेलियां ; वीडियो हो गया वायरल... आपने देखा क्या?

रेगिस्तान का जहाज कहलाने वाला ऊंट पहली बार समुद्र में पहुंचा तो पानी में अठखेलियां करता नजर आया, जाने क्यों हुआ?

Follow : Google News Icon  
camel sea reaction
ऊंट पहुंचा समुद्र | Image: @AMAZlNGNATURE

Camel Sea Reaction: रेगिस्तान का जहाज यानी ऊंट जब पहली बार समुद्र के किनारे पहुंचा, तब उसका रिएक्शन देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस ऊंट की खुशी और उत्साह साफ झलकता है, जो पानी में अठखेलियां करता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो से जुड़ी दिलचस्प बातें।

ऊंट को 'रेगिस्तान का जहाज' इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह गर्म और रेतीले वातावरण में बिना थके, बिना पानी पिए लंबी दूरी तय कर सकता है। लेकिन इस वीडियो में देखा गया ऊंट पहली बार समुद्र के किनारे पहुंचने के बाद और खुशी महसूस कर रहा है साथ ही पानी के साथ खेलता नजर आ रहा है। ऊंट पानी में कूदता है, लहरों के साथ मस्ती करता है और अपनी लंबी टांगों से पानी में अठखेलियां करता है। यह नजारा इतना मनमोहक है कि इसे देखने वाले सभी लोग भी वीडियो देख कर खुश हो गए।  

पानी में भी तैर सकते हैं ऊंट

इस वीडियो में दिखने वाला ऊंट गुजरात के कच्छ क्षेत्र में पाए जाने वाले 'खराई' ऊंट की प्रजाति से संबंधित बताया जा रहा है। ये ऊंट न सिर्फ रेगिस्तान में, बल्कि समुद्री खाड़ियों में भी एक्टिव रहते हैं। खराई ऊंट बिना किसी मानव मदद के गहरे पानी में तीन किलोमीटर तक तैर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का मजेदार रिएक्शन 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। लोगों ने ऊंट की इस खुशी भरी हरकत को देखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऊंट को पानी में मस्ती करते देखना प्रकृति का अद्भुत चमत्कार है।" दूसरे ने कहा- “इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया, ऊंट का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।” यह वीडियो हमें ऊंटों के अद्भुत व्यवहार से परिचित कराता है, साथ ही यह भी दिखाता है कि ये जीव नई जगहों के अनुकूल कैसे हो सकते हैं। भारत के पर्यावरण और जीव-जंतुओं की विविधता का यह एक और उदाहरण है।

(यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रस्तुत की गई है। रिपब्लिक टीवी किसी भी दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

यह भी पढ़ें : रोजाना 10 घंटे की शिफ्ट, इस राज्य में कर्मचारियों के लिए नया फरमान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 11:57 IST