अपडेटेड 7 December 2025 at 11:44 IST

Vastu Tips For Kalawa: घर से दूर होंगे सभी वास्तु दोष, बस इन जगहों पर बांध लें कलावा; जीवन में आएगी खुशहाली

Vastu Dosh Ke Upay: कलावा केवल धार्मिक धागा नहीं, बल्कि वास्तु दोष दूर करने में भी है बेहद प्रभावी। जानें किन स्थानों पर कलावा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है। इन आसान उपायों से पाएं जीवन में खुशहाली।

vastu-tips-kalawa-dosh-door-karne-ke-upay
कलावा वास्तु टिप्स | Image: AI/Freepik

Vastu Dosh Kaise Kam Kare: हिंदू धर्म में कलावा या मौली को बेहद शुभ माना जाता है। इसे कलाई पर बांधा जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में कुछ खास जगहों पर भी कलावा बांधने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है। माना जाता है कि यह घर की रक्षा करता है, परेशानियों को कम करता है और सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कलावा कहां बांधने से घर में खुशहाली आती है?

मुख्य दरवाजे पर कलावा बांधना

घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। अगर मुख्य दरवाजे पर कलावा बांधा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आती है।  इसके अलावा घर में भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही,परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ता है। आप इसे दरवाजे के किसी ऊपरी कोने या कुंडी पर बांध सकते हैं।

रसोईघर में गैस चूल्हे के पास

रसोईघर घर की सेहत और समृद्धि का प्रतीक होता है। यहां कलावा बांधने से भोजन में नेगेटिविटी नहीं आती है। घर में बरकत बनी रहती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। इसे गैस चूल्हे के पास दीवार या चिमनी के किसी कोने में बांधा जा सकता है।

Uploaded image

पानी की टंकी या नल के पास

वास्तु में पानी को धन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। अगर पानी टपकता है या रिसाव होता है तो पैसों का नुकसान माना जाता है। ऐसे में पानी की टंकी या मेन नल के पास कलावा बांधने से धन का नाश रुकता है और घर में स्थिरता आती है।

Advertisement

मंदिर या पूजा स्थान में कलावा

घर के मंदिर में कलावा बांधने से सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। इसके आलावा वातावरण पवित्र बना रहता है और मन शांत रहता है। साथ ही, घर में शांति और सौभाग्य का प्रवेश होता है।

Uploaded image

तिजोरी या अलमारी के हैंडल पर

जहां आप पैसे या ज्वेलरी रखते हैं, उस जगह की सुरक्षा के लिए कलावा बहुत शुभ माना गया है। इससे धन वृद्धि होती है और आकस्मिक खर्चों में कमी आती है। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Advertisement

वाहन में भी बांध सकते हैं कलावा

नई गाड़ी हो या पुरानी, वाहन में कलावा बांधना शुभ और सुरक्षित माना जाता है। साथ ही, दुर्घटनाओं से सुरक्षा और यात्रा सुरक्षित रहती है। इसे स्टेयरिंग या डैशबोर्ड के किसी कोने में बांध दें।

प्लॉट या नए घर में प्रवेश के समय

अगर आप नया घर बना रहे हैं या प्लॉट खरीदा है, तो किसी खंभे, गेट या नींव के पास कलावा बांधना शुभ होता है। यह वास्तु दोषों को कम करता है और जमीन के विवाद दूर रखता है।

Uploaded image

कलावा बांधते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • कलावा हमेशा साफ और बिना फटा होना चाहिए।
  • इसे बांधते समय मन में सकारात्मक सोच रखें।
  • मंगलवार या गुरुवार को बांधना शुभ माना जाता है।
  • समय-समय पर पुराना कलावा बदलें।

कलावा सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि सुरक्षा और शुभता का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार सही जगह कलावा बांधने से घर और परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है, जीवन में खुशहाली आती है और नकारात्मकता दूर रहती है।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Ke Niyam: इन मौकों पर नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल, घर में आती है दरिद्रता, जानें क्यों?
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 11:44 IST