अपडेटेड 20 November 2024 at 16:10 IST

अपने घर की इस दीवार पर लगाएं इन 2 पक्षियों की तस्वीर, भरेगी तिजोरी

Vastu Tips in hindi: घर में यदि आप दो तस्वीरों को लगाते हैं तो इससे धन की कमी को पूरा किया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में...

Vastu tips for new house
Vastu tips for house | Image: Unsplash

Vastu Tips in hindi: अक्सर हम अपने घर में उन चीजों को लगाते हैं, जिससे हमारा घर सुंदर और आकर्षक नजर आ सके। कुछ लोग अपने घरों पर सुंदर फूलदान लेकर आते हैं तो कुछ लोग सुंदर-सुंदर तस्वीरें लगाते हैं। यहां हम बात तस्वीरों की कर रहे हैं। आपको बता दें कि तस्वीरों के माध्यम से आप न केवल अपने घर की तिजोरी भर सकते हैं बल्कि घर के कलह कलेश भी दूर हो सकते हैं। आज हम ऐसी दो तस्वीरों के बारे में बता रहे हैं। ये तस्वीरें अगर आप अपने घर में लगाते हैं तो इससे न केवल घन की कमी दूर हो सकती हैं बल्कि कलह कलेश भी दूर हो सकता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन तस्वीरों को घर पर लगाने से परेशानियां दूर हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

इस दिशा में लगाएं 2 तस्वीरें

  • आप अपने घर में मोर की तस्वीर लगा सकता हैं। जी हां, वास्तु के हिसाब से मोर की तस्वीर लगाना बेहद ही उपयोगी होता है। इससे अलग मोर पंख लगना भी अच्छा माना जाता है। बता दें कि मोर पंख को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। वहीं मोर की तस्वीर वास्तु दोष को दूर कर सकती है। 
  • आप अपने घर पर नीलकंठ की तस्वीर लगा सकते हैं। बता दें कि इससे आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। वास्तु के अनुसार भी घर में नीलकंठ की तस्वीर लगाना बेहद उपयोगी है। नीलकंठ को माता दुर्गा का प्रतीक मानते हैं। ऐसे में इसकी तस्वीर को घर में लगाने से न केवल आर्थिक संकट दूर हो सकता है बल्कि वास्तु दोष से भी राहत मिल सकती है। 
  • यदि आप अपने घर में इन दोनों तस्वीरों को लगा रहे हैं तो ऐसे में आप पूरव की दिशा में लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Petticoat Cancer: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा साड़ी कैंसर? जानें लक्षण..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 November 2024 at 16:04 IST