अपडेटेड 20 November 2024 at 14:38 IST
Petticoat Cancer: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा साड़ी कैंसर? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
What is saree cancer and why does it occur? साड़ी कैंसर क्या है और यह क्यों होता है? जानें इस लेख के माध्यम से पेटीकोट कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the cause of sari cancer? भारत में ज्यादातर महिलाएं खुद को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के आउटफिट्स पहनती हैं। लेकिन अभी भी साड़ी का क्रेज कम नहीं हुआ है। महिलाओं को साड़ी पहनना बेहद पसंद है लेकिन अभी एक खबर सामने आई है जिस ने महिलाओं को डरा दिया है। बता दें इस खबर के कारण महिलाओं को पेटिकोट कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इससे कैसे बचा जा सकता है और यह कैंसर क्या है, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेटिकोट कैंसर क्या है और लक्षण, कारण और बचाव के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे…
साड़ी कैंसर क्या है और यह क्यों होता है?
बता दें कि इस कैंसर को साड़ी का कैंसर भी कहा जा रहा है। यह सबसे ज्यादा महिलाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। यह उन महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है जो साड़ी पहनती हैं। जी हां, यह एक प्रकार का स्किन कैंसर है। बता दें कि महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले पेटिकोट पहनना पड़ता है। ऐसे में पेटिकोट का नाड़ा वे टाइट बांधती हैं, जिससे किसी की साड़ी ना खुल जाए। लेकिन बता दें कि टाइट नाड़ा बांधने की आदत महिलाओं को कैंसर का शिकार बना सकती हैं।
नाड़ा बांधने के कारण स्किन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसके कारण सूजन या घाव बनने लगता है। ऐसे में एक ही जगह पर रोज पेटीकोट बांधने से घाव कैंसर का रूप ले सकता है। जी हां ये आगे चलकर स्क्वेमस सेल कार्सिनोमा यानि एक प्रकार का त्वचा कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
Advertisement
साड़ी कैंसर से बचाव (How to prevent saree cancer?)
- इस समस्या से बचाव के लिए महिलाओं के कसकर नाड़ा नहीं बांधना चाहिए।
- इससे अलग ये चेक करें कि क्या पेट पर कोई घाव तो नहीं बन रहा है।
- अगर कमर के आसपास जलन या रेडनेस नजर आए तो ऐसे में समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 14:38 IST