अपडेटेड 14 April 2025 at 16:06 IST

क्या आप भी अपने पर्स में रखते हैं ये चीजें? हो जाएंगे कंगाल

What shouldn't you carry in your wallet? आपको अपने पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Vastu tips
क्या आप भी अपने पर्स में रखते हैं ये चीजें? हो जाएंगे कंगाल | Image: freepik

What shouldn't you carry in your wallet? अक्सर हम जानकारी की कमी के कारण अपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। बता दें कि वास्तु के अनुसार, पर्स में यदि कुछ चीजों को रखा जाए तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही जीवन में आर्थिक कमी भी आ सकती है। ऐसे में लोगों को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पर्स में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…  

आपको अपने पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए? 

  • व्यक्ति को अपने पर्स में कभी भी फटे हुए नोट या सिक्के नहीं रखना चाहिए। ऐसे मैं इन चीजों को तुरंत बदल लेना चाहिए। 
  • व्यक्ति को अपने पर्स में कभी भी पुराने पर्ची या रसीद भी नहीं रखनी चाहिए। इन्हें नियमित रूप से निकाल देना चाहिए। 
  • व्यक्ति को अपने पर्स में कभी भी नुकीली चीजें जैसे कैंची, ब्लेड, सुई आदि नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। 
  • व्यक्ति को अपने पर्स में भगवान की तस्वीर रखने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 
  • व्यक्ति को अपने पर्स में अनावश्यक कागजों को रखने से भी बचना चाहिए। 

किन चीजों को रखें पर्स में? 

  • बता दें, व्यक्ति को अपने पास गोमती चक्र जरूर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
  • इसके अलावा हल्दी लगे हुए चावल के दाने, कौड़ी, चांदी का सिक्का और पीपल का पत्ता आदि रखने से न केवल धन की वृद्धि हो सकती है बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। 
  • इसके अलावा आप लोग अपने पर्स में मोर पंख, रुद्राक्ष, श्री यंत्र या लाल कपड़ा भी रख सकते हैं। ऐसा करने से धन वृद्धि हो सकती है।  

ये भी पढ़ें - रात में बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? जानें क्यों अशुभ है ये

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 April 2025 at 16:06 IST