अपडेटेड 13 April 2025 at 19:21 IST

रात में बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? जानें क्यों अशुभ है ये

क्या आप रात के वक्त बाल धोते हैं, अगर हां तो जान लें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है या शुभ।

Astrology For Hair Wash On Tuesday
रात में बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? जानें क्यों अशुभ है ये | Image: Freepik

Is it good to wash your hair at night? महिलाएं नियमित रूप से नहीं बल्कि एक दिन छोड़कर एक दिन बाल धोती हैं, जिससे बाल सुरक्षित भी रहें और लंबे भी रहें। लेकिन महिलाएं दिन के अलावा रात में भी बाल धोती हैं। ऐसा करना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कैसा है इसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात में बाल धोना कैसा माना जाता है। पढ़ते हैं आगे... 

रात में बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात को बाल धोना बेहद ही अशुभ मानते हैं। इससे न केवल मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं बल्कि जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं। 
  • कहते हैं कि महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। ऐसे में यदि वो रात के वक्त बाल धोती हैं तो आर्थिक स्थिति नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। 
  • बता दें कि यदि रात के वक्त बाल धोए जाएं तो इससे ग्रह भी कमजोर हो जाते हैं। वहीं ग्रह के कमजोर होने से न केवल कामों में रुकावट आ सकती है बल्कि उनके घर की समृद्धि भी दूर हो सकती है। 
  • बता दें, यदि रात के वक्त महिलाएं बाल धोती हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है। 

क्या कहता है साइंस? 

वहीं अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो जो महिलाएं रात के वक्त बाल धोती हैं तो इससे न केवल बाल टूटने लगते हैं बल्कि कमजोर भी हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। इसका एक कारण है बालों का देर से सूखना। रात के वक्त बाल धीरे सूखते हैं। वहीं कुछ महिलाएं गीले बालों से ही सो जाती हैं, जिसके कारण उन्हें मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें - Tulsi: तुलसी के पौधे में आज ही रख दें ये चीज, मां लक्ष्मी का होगा वास

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 April 2025 at 19:21 IST