अपडेटेड 21 April 2025 at 19:04 IST
Vastu Tips: बेडरूम में पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना...
Vastu Tips in Hindi: वास्तु के अनुसार बिस्तर के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जो हमारे जीवन से जुड़ी हैं। हम बात कर रहे है पलंग से जुड़े वास्तु शास्त्र की। बता दें कि अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण अपने घर के पलंग के नीचे कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन में और घर पर पड़ता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि पलंग के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पलंग के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें
- व्यक्ति को पलंग के नीचे कूड़ा कचरा नहीं रखना चाहिए। बता दें कि इससे न केवल नकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि व्यक्ति के आराम में भी खलल पड़ता है।
- व्यक्ति को पलंग के नीचे भूलकर भी बिखरा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति के मन की शांति खत्म होती है।
- व्यक्ति को पलंग के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं रखना चाहिए। इससे पति पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा होता है। व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक सामान इसलिए भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे प्राकृतिक ऊर्जा खराब हो सकती है।
- व्यक्ति को पलंग के नीचे जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। कहते हैं कि इससे न केवल कई प्रकार की अशुद्धियां कमरे में प्रवेश कर जाती हैं बल्कि व्यक्ति का मन उलझन से भर जाता है।
- व्यक्ति को पलंग के नीचे शीशा भी नहीं रखना चाहिए। इससे नींद में समस्या और बेचैनी हो सकती है।
- व्यक्ति को पलंग के नीचे झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए कहते हैं से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। इसके अलग व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 21 April 2025 at 19:04 IST