अपडेटेड 12 March 2026 at 21:31 IST

Vastu Tips For Tulsi: किस दिन नहीं करनी चाहिए मां तुलसी की पूजा? एक गलती पड़ सकती है भारी; जानिए क्या हैं वास्तु नियम

Maa Tulsi Ke Vastu Niyam: अगर इन वास्तु नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है।

vastu tips for tulsi aka basil plant at home maa Lakshmi blessings niyam upay dosh
तुलसी के वास्तु नियम | Image: AI

Maa Tulsi Ki Puja Se Jude Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। लगभग हर हिंदू घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।

इसी वजह से लोग रोजाना तुलसी की पूजा करते हैं और दीपक जलाते हैं। मान्यता है कि घर में सही दिशा और सही तरीके से लगाया गया तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। हालांकि वास्तु शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

किस दिन नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही उसकी पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा एकादशी के दिन भी तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों तुलसी माता विश्राम करती हैं, इसलिए इस दिन उन्हें छेड़ना या पत्ते तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही, ग्रहण वाले दिन भी मां तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए।

Uploaded image

दक्षिण दिशा में न लगाएं तुलसी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यता है कि इस दिशा का संबंध पितरों से होता है।
अगर इस दिशा में तुलसी रखी जाए तो घर में तनाव, आर्थिक समस्याएं और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Advertisement

दक्षिण-पश्चिम दिशा भी मानी जाती है अशुभ

वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा पर राहु का प्रभाव रहता है। ऐसे में यहां तुलसी लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कमजोर हो सकती है। साथ ही कामों में रुकावट, मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

तुलसी लगाने के लिए कौन-सी दिशा है सबसे अच्छी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी लगाने के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इन दिशाओं में रखा तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि लाने में मदद करता है।

Advertisement
Uploaded image

किन बातों का रखें ख्याल?

  • तुलसी के पास हमेशा साफ-सफाई रखें।
  • रोज शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

अगर इन वास्तु नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है।

यह जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2026: कब है साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में होगा इसका असर? नोट कर लीजिए तारीख और समय
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 21:31 IST