अपडेटेड 10 January 2026 at 14:57 IST
Calendar Vastu Tips: अब तक घर की दीवार पर टंगा है पिछले साल का कैलेंडर? तुरंत हटा दें, वरना तरक्की में आएगी रूकावट
Vastu Tips For Old Calendar : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुराना कैलेंडर रखना बीते समय से जुड़े रहने का संकेत है, जो तरक्की और नए अवसरों में रुकावट बन सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Remove Old Calendar From Home : कई बार हम आदत या लापरवाही में घर की दीवार पर पिछले साल का कैलेंडर टांगे रखते हैं। खासकर किचन, स्टडी रूम या ऑफिस की दीवार पर पुराना कैलेंडर दिख ही जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने कैलेंडर का घर में रहना शुभ नहीं माना जाता। यह घर की सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की दोनों को प्रभावित कर सकता है।
पुराने कैलेंडर से क्यों आती है रुकावट?
वास्तु शास्त्र में कैलेंडर समय और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। पुराना कैलेंडर बीते समय को दर्शाता है, जो यह संकेत देता है कि घर में ठहराव है और आगे बढ़ने की ऊर्जा कमजोर हो रही है। इससे काम में अटकाव आ सकता है। आर्थिक तरक्की में रुकावट महसूस हो सकती है। साथ ही, घर के सदस्यों में आलस और नेगेटिव सोच बढ़ सकती है।
घर में पुराना कैलेंडर रखने के नुकसान क्या हैं?
- नए मौके हाथ से निकल सकते हैं।
- नौकरी या बिजनेस में प्रोग्रेस धीमी हो सकती है।
- मानसिक तनाव और और उलझन बढ़ सकती है।
- घर में पॉजिटिव एनर्जी कम हो जाती है।
इसलिए जैसे ही नया साल शुरू हो, पुराने कैलेंडर को घर से हटा देना चाहिए।
कैलेंडर की तस्वीर भी रखती है मायने
कैलेंडर पर बनी तस्वीरें भी घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। प्राकृतिक दृश्य, भगवान की तस्वीर या मोटिवेशनल इमेज शुभ मानी जाती है। हिंसा, उदासी, सूखा पेड़ या टूटे हुए दृश्य वाले कैलेंडर से बचाव करें।
Advertisement
पुराने कैलेंडर का क्या करें?
पुराने कैलेंडर को फाड़कर या यूं ही फेंकना ठीक नहीं माना जाता है। कैलेंडर को सम्मान के साथ हटाएं। भगवान की तस्वीर हो तो उसे पूजा विधि से विसर्जित करें। सामान्य कैलेंडर को रीसायकल करना अच्छा ऑप्शन है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुराना कैलेंडर रखना बीते समय से जुड़े रहने का संकेत है, जो तरक्की और नए अवसरों में रुकावट बन सकता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में नई ऊर्जा आए, काम बने और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खुले, तो आज ही पुराने कैलेंडर को हटा दें और सही दिशा में नया कैलेंडर लगाएं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 14:57 IST