अपडेटेड 24 December 2025 at 19:53 IST
Vastu Tips For Money: हफ्ते के इस दिन गलती से भी नहीं करना चाहिए पैसों का लेन-देन, वरना सुख-शांति हो जाएगी तहस-नहस
अगर आप चाहते हैं कि घर में धन की कमी न हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो पैसों का लेन-देन सोच-समझकर और सही दिन पर करें। वास्तु के इन छोटे-छोटे नियमों को अपनाकर आप आर्थिक परेशानियों से बच सकते हैं और जीवन में सुख-शांति बनाए रख सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Wealth: वास्तु शास्त्र में धन को सिर्फ जरूरत पूरी करने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अगर सही दिन और सही समय पर पैसों का लेन-देन किया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, गलत दिन किया गया लेन-देन आर्थिक परेशानी, तनाव और नुकसान का कारण बन सकता है।
इसी वजह से वास्तु शास्त्र में सप्ताह के कुछ दिनों को धन से जुड़े कामों के लिए शुभ और कुछ को अशुभ बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि किन दिनों में पैसों का लेन-देन करना लाभकारी होता है और किन दिनों में इससे बचना चाहिए।
किन दिनों करें पैसों का लेन-देन?
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार धन से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं।
- शुक्रवार मां लक्ष्मी को समर्पित दिन है। इस दिन किया गया लेन-देन धन वृद्धि और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
- सोमवार भगवान शिव और माता पार्वती का दिन होता है। इस दिन धन की आवक से जुड़े काम करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- गुरुवार गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, जो ज्ञान और धन का कारक माना जाता है। इस दिन निवेश या लेन-देन करना शुभ माना गया है।
शनिवार को न करें पैसों का लेन-देन
वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार को पैसों का लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। यह दिन शनि देव का होता है, जो कर्म और न्याय के देवता माने जाते हैं। मान्यता है कि शनिवार को पैसा उधार देने या लेने से घर में आर्थिक रुकावटें आने लगती हैं। खासतौर पर इस दिन कर्ज देना या बड़ा भुगतान करने से बचना चाहिए।
Advertisement
मंगलवार को भी बरतें सावधानी
मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो ऊर्जा, गुस्सा और टकराव का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिन पैसों का लेन-देन करने से विवाद, नुकसान या अचानक खर्च बढ़ सकता है। कहा जाता है कि मंगलवार को दिया गया पैसा देर से वापस आता है, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
किन तिथियों पर भी नहीं करना चाहिए लेन-देन?
वास्तु शास्त्र में कुछ खास तिथियों को भी अशुभ माना गया है। अमावस्या का दिन धन से जुड़े फैसलों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इस दिन किया गया लेन-देन आर्थिक अस्थिरता ला सकता है, इसलिए इस समय पैसों से जुड़े बड़े फैसले टालना ही बेहतर होता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 19:53 IST