अपडेटेड 23 December 2025 at 18:05 IST
Vastu Tips For Mirror: गलती से भी न लगाएं इस दिशा में शीशा, वरना छिन जाएगा सुख-चैन, घर में आएगी दरिद्रता
Vastu Ke Upay: आईना छोटा सा दिखने वाला सामान है, लेकिन इसका असर घर की पूरी ऊर्जा पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख, शांति और धन बना रहे, तो शीशा हमेशा सही दिशा और सही जगह पर ही लगाएं। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप वास्तु दोष से बच सकते हैं और अपने घर को खुशहाल बना सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Happy Life: आईना यानी दर्पण हर घर की जरूरत होता है। इसके बिना तैयार होना मुश्किल लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईना सिर्फ हमें हमारा चेहरा नहीं दिखाता, बल्कि घर की ऊर्जा और वास्तु पर भी गहरा असर डालता है।
अक्सर लोग सुविधा के हिसाब से कहीं भी शीशा लगा देते हैं, जबकि गलत दिशा में लगाया गया आईना वास्तु दोष पैदा कर सकता है। इससे घर में तनाव, आर्थिक तंगी और अशांति बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा लगाने की सही और गलत दिशा।
किस दिशा में लगाना चाहिए आईना?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में आईना लगाना सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही, घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा आप पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में भी आईना लगा सकते हैं। इन दिशाओं में लगा दर्पण घर में धन, खुशहाली और तरक्की को आकर्षित करता है।
किन दिशाओं में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए शीशा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम दिशा में आईना लगाना अशुभ माना जाता है। इन दिशाओं में शीशा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके अलावा सुख-समृद्धि में कमी आती है। साथ ही, धन टिकता नहीं और खर्च बढ़ने लगते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि जिन घरों में दक्षिण या पश्चिम दिशा में शीशा होता है, वहां आर्थिक अस्थिरता बनी रहती है।
Advertisement
किन जगहों पर भी नहीं लगाना चाहिए आईना?
वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पूर्व यानी नैऋत्य कोण, बेडरूम, रसोई घर, मंदिर और स्टोर रूम जैसी स्थानों पर शीशा लगाने से भी बचना चाहिए। इन जगहों पर लगाया गया आईना घर में तनाव, चिंता और अशांति को बढ़ा सकता है। कहा जाता है कि ऐसे घरों में खुशियां टिककर नहीं रहतीं और लोग किसी न किसी परेशानी से घिरे रहते हैं।
यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Happiness: चाकू-कैंची से जुड़े जान लें ये नियम, कहीं एक गलती घर में न ले आए वास्तु दोष; बढ़ जाएगा तनाव
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 18:05 IST