अपडेटेड 22 December 2025 at 17:52 IST

Vastu Tips For Happiness: चाकू-कैंची से जुड़े जान लें ये नियम, कहीं एक गलती घर में न ले आए वास्तु दोष; बढ़ जाएगा तनाव

Vastu Dosh Ke Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार चाकू और कैंची जैसे धारदार चीजों से जुड़ी कुछ गलतियां घर की शांति छीन सकती हैं। जानिए किन नियमों का पालन करके घर में सुख-शांति लाई जा सकती है।

vastu-tips-knife-scissors-rules-for-happiness and wealth to home
चाकू और कैंची से जुड़े वास्तु नियम | Image: Freepik

Vastu Tips For Scissors And Knife: वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी चीज का महत्व बताया गया है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले चाकू और कैंची भी वास्तु के अनुसार घर की सुख-शांति पर असर डालते हैं। अगर इन्हें गलत जगह या गलत तरीके से रखा जाए, तो घर में तनाव, झगड़े और नकारात्मकता बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं चाकू-कैंची से जुड़े जरूरी वास्तु नियम-

चाकू-कैंची को खुला न रखें

वास्तु के अनुसार नुकीली चीजों को हमेशा ढककर रखना चाहिए। अगर चाकू या कैंची खुले में रखी रहती हैं, तो इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और आपसी मतभेद हो सकते हैं। इन्हें हमेशा ड्रॉअर या कवर में रखें।

Uploaded image

बेडरूम से रखें दूर

बेडरूम में चाकू या कैंची रखना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। इन्हें बैडरूम में रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। साथ ही, नींद में परेशानी आ सकती है।

Uploaded image

टूटे या जंग लगे चाकू तुरंत हटाएं

टूटे, कुंद या जंग लगे चाकू-कैंची घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। ऐसी चीजों को तुरंत घर से बाहर कर दें या बदल लें।

Advertisement

रसोई में रखने का सही स्थान

रसोई में चाकू का इस्तेमाल जरूरी होता है, लेकिन इन्हें सही जगह रखना भी उतना ही जरूरी है। चाकू-कैंची को दक्षिण या पश्चिम दिशा की अलमारी में रखें गैस चूल्हे के पास या ऊपर टांगकर न रखें।

Uploaded image

बच्चों की पहुंच से दूर रखें

वास्तु के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी यह बहुत जरूरी है। घर में डर और तनाव का माहौल नहीं बनता है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Advertisement

पूजा स्थान के पास न रखें

चाकू-कैंची जैसी नुकीली चीजें पूजा घर के पास रखना वास्तु दोष पैदा कर सकता है। पूजा स्थान को हमेशा साफ, शांत और नुकीली वस्तुओं से दूर रखें।

Uploaded image

रात में इस्तेमाल के बाद सही जगह रखें

रात में इस्तेमाल करने के बाद चाकू-कैंची को यूं ही बाहर न छोड़ें। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से घर में बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है।

Uploaded image

चाकू और कैंची भले ही छोटी चीजें लगें, लेकिन वास्तु शास्त्र में इनका खास महत्व है। सही जगह और सही तरीके से रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और तनाव कम होता है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने घर की खुशहाली बढ़ा सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में किस रंग का उल्लू देखना माना जाता है शुभ या अशुभ? जानें पूरी कहानी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 December 2025 at 17:52 IST