अपडेटेड 21 December 2025 at 08:34 IST

Swapna Shastra: सपने में किस रंग का उल्लू देखना माना जाता है शुभ या अशुभ? जानें पूरी कहानी

Dream Come True: स्वप्न शास्त्र में उल्लू को खास महत्व दिया गया है। खासतौर पर उल्लू का रंग यह तय करता है कि सपना शुभ है या अशुभ।

swapna-shastra white colour owl is lucky and can make your dream come true-sapne-me-safed-ullu-dekhne-ka-matlab kya hai
सपने में उल्लू का दिखना | Image: Freepik

Which Colour Owl is Lucky: सपने हमारी जिंदगी से गहराई से जुड़े होते हैं। कई बार सपने हमें आने वाले समय के संकेत देते हैं। कुछ सपने डराने होते हैं, तो कुछ सपने खुशियों और तरक्की का इशारा करते हैं। इन्हीं सपनों में से एक है सपने में उल्लू दिखाई देना। स्वप्न शास्त्र में उल्लू को खास महत्व दिया गया है। खासतौर पर उल्लू का रंग यह तय करता है कि सपना शुभ है या अशुभ। ऐसे  में सपने में सफेद रंग का उल्लू दिखना बेहद शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं यह किस तरह से लेकर आता है शुभ संकेत-

क्यों है सफेद उल्लू का दिखना खास?

Uploaded image

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद उल्लू का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सफेद उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है, इसलिए इसका सपना में दिखना धन, सुख और समृद्धि का संकेत देता है।

तो चलिए जानते हैं सफेद उल्लू से जुड़े खास संकेत:

अचानक धन लाभ

अगर आप सपने में सफेद उल्लू देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है या पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बनते हैं।

Advertisement
Uploaded image

समस्याओं का अंत

सफेद रंग शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। यदि आप लंबे समय से तनाव, कोर्ट-कचहरी या किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह सपना बताता है कि अब आपकी मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने वाली हैं।

आध्यात्मिक उन्नति

सफेद उल्लू को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई अच्छा गुरु, मार्गदर्शक या सही दिशा दिखाने वाला व्यक्ति आने वाला है, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

Advertisement
Uploaded image

सफलता की शुरुआत

अगर आप नया बिजनेस, नौकरी या कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं और सपने में सफेद उल्लू दिख जाए, तो समझ लीजिए कि आपको उस काम में सफलता मिलने के पूरे योग हैं।

Uploaded image

मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

अगर सपने में सफेद उल्लू आपकी ओर उड़कर आता हुआ दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर होने वाली है और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेंगी।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद उल्लू देखना सौभाग्य, धन और सफलता का संकेत है। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में अच्छे दिन आने वाले हैं और किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है।

यह जरूर पढ़ें: Budh Gochar 2025: बुध गोचर से बन रहा चतुर्ग्रही योग, नए साल इन राशियों का जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 08:34 IST