Vastu Tips For Happy Home: जीवन में नहीं टिक रही जरा भी खुशियां? घर से तुरंत निकाल दें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
Vastu Dosh Ke Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को साफ-सुथरा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Home Vastu Tips: घर वह जगह होती है जहां हम सुकून, प्यार और खुशियां ढूंढते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सबकुछ होते हुए भी घर में नेगेटिविटी, तनाव या पैसों की कमी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ गलत चीजें सुख-समृद्धि और शांति को दूर कर देती हैं। अगर आपके घर में भी ऐसी चीजें हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए-
टूटी या फटी मूर्तियां और तस्वीरें
घर में भगवान की टूटी या खंडित मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक हानि हो सकती है। इसलिए ऐसी मूर्तियों या तस्वीरों को तुरंत घर से बाहर कर दें।
जले-फटे या पुराने कपड़े
पुराने, गंदे या फटे कपड़े घर में रखने से दरिद्रता का वास होता है। इन्हें या तो दान कर दें या फेंक दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की वृद्धि होती है।
टूटा शीशा या आईना
वास्तु के अनुसार, टूटा हुआ शीशा अशुभ होता है। यह घर की तरक्की रोक देता है और झगड़े बढ़ा देता है। इसलिए जैसे ही कोई शीशा टूट जाए, उसे तुरंत बदल दें।
Advertisement
सूखे फूल या मुरझाए पौधे
घर में सूखे या मरे हुए पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ये घर की खुशियां और शांति को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं। हमेशा ताजे पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
घर के कोनों में कूड़ा या कबाड़
वास्तु कहता है कि घर के कोनों में जमा हुआ कचरा या कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। खासकर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में कभी भी गंदगी न रखें। साफ-सफाई बनाए रखने से लक्ष्मी जी का वास होता है।
Advertisement
दुख या युद्ध दर्शाने वाली तस्वीरें
घर में ऐसी तस्वीरें न लगाएं जो युद्ध, रोते हुए लोग या दुखद दृश्य दिखाती हों। ये तस्वीरें घर की ऊर्जा को नकारात्मक बनाती हैं। इसके बजाय शांत, प्राकृतिक या देवी-देवताओं की सकारात्मक तस्वीरें लगाएं।
बंद या खराब घड़ी
खराब या रुकी हुई घड़ी जीवन में रुकावट का संकेत देती है। इससे कामों में बाधा आती है और आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इसलिए घड़ी हमेशा सही समय पर चलती रहे यह सुनिश्चित करें।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, तो इन वास्तु दोषों से तुरंत छुटकारा पाने के लिए बताये गए सुझाव अपनाएं।
घर साफ-सुथरा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, तो लक्ष्मी जी का वास स्वतः ही होगा और जीवन में खुशियां लौट आएंगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।