
Vastu Tips For Sleeping: किस तरफ सिर रखकर सोना चाहिए? गलत दिशा छीन सकती है आपका सुख-चैन, बढ़ जाएगा स्ट्रेस
Vastu Tips For Good Sleep: अच्छी नींद सिर्फ थकान मिटाने के लिए नहीं होती, बल्कि यह हमारे मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस दिशा में आप सिर रखकर सोते हैं, उसका असर सीधे आपकी सोच, सेहत और पारिवारिक जीवन पर पड़ता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का अपना एक खास महत्व होता है। अगर आप सही दिशा में सोते हैं तो जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ज्योतिष सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, आइए जानते हैं सोते समय सिर किस दिशा में होना चाहिए
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना है सबसे शुभ: वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना सबसे अच्छा माना गया है। यह दिशा सूर्य की उगने वाली दिशा है, जो नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।
Image: freepik
बच्चों के लिए फायदेमंद
- अगर घर में बच्चे हैं, तो उन्हें हमेशा पूर्व दिशा में सिर रखकर सुलाना चाहिए।
- इससे उनका ध्यान पढ़ाई में लगता है।
- याददाश्त मजबूत होती है।
- दिमाग तेज रहता है।
Advertisement
पत्नी और परिवार के साथ बढ़ेगी खुशी और आपसी प्यार: परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए इस दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए।
Image: Meta - AI
पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से पति-पत्नी के बीच समझ बढ़ती है। घर में माहौल शांत और सकारात्मक रहता है। झगड़े और तनाव दूर होते हैं।
Image: freepikAdvertisement
सकारात्मक ऊर्जा और तनावमुक्त जीवन के लिए लाभकारी: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर होती है।
इससे जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ती है। तनाव और चिंता कम होती है। व्यक्ति का आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ता है।
Image: Freepik
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में खुशियां, शांति और तरक्की बनी रहे, तो आज से ही अपनी सोने की दिशा बदल लें।
पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह पूरे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बनाए रखता है।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।