अपडेटेड 19 December 2025 at 13:30 IST

Vastu Tips For Home: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो जाएगी बर्बादी की शुरुआत

Vastu Tips For Happy Life: घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजें रखने से नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। जानें किन चीजों को दरवाजे के पास रखने से बचना चाहिए वरना हो सकती है आर्थिक और पारिवारिक परेशानी।

vastu-tips-for-home-main-door-things-to-avoid-for-positivity-and-success
घर के लिए वास्तु टिप्स | Image: Freepik

Vastu Tips To Bring Prosperity In Life: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता है, बल्कि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। अगर मुख्य द्वार पर कुछ गलत चीजें रखी हों, तो इससे घर में तनाव, धन हानि और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि प्रवेश द्वार को हमेशा साफ, खुला और शुभ रखा जाए। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें मुख्य द्वार पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहें।

टूटा-फूटा सामान

मुख्य दरवाजे के पास टूटे जूते-चप्पल, खराब फर्नीचर या फटे हुए मैट रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर में आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति आ सकती है।

गंदगी और कूड़ा

दरवाजे के सामने कूड़ादान, झाड़ू या गंदगी होना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता आती है और तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। कोशिश करें कि प्रवेश द्वार हमेशा साफ-सुथरा रहे।

Uploaded image

बंद या जाम रास्ता

मुख्य द्वार के सामने भारी सामान, साइकिल या कबाड़ रखने से रास्ता बंद हो जाता है। वास्तु के अनुसार इससे अवसरों का प्रवेश रुक जाता है और घर के सदस्यों को बार-बार अड़चनों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

जंग लगा या टूटा दरवाजा

अगर मुख्य दरवाजा ठीक से नहीं खुलता या उसमें से आवाज आती है, तो इसे तुरंत ठीक कराएं। ऐसा दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में क्लेश बढ़ा सकता है।

सूखे पौधे

प्रवेश द्वार के पास सूखे या कांटेदार पौधे रखने से घर की सकारात्मकता कम होती है। अगर पौधे लगाने हों तो हरे-भरे और शुभ पौधे ही लगाएं।

Advertisement

आईना या प्रतिबिंबित वस्तु

मुख्य दरवाजे के ठीक सामने आईना लगाना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है और लाभ नहीं मिल पाता।

उदासी या डर पैदा करने वाली चीजें

मुख्य द्वार पर डरावनी तस्वीरें, टूटी मूर्तियां या नकारात्मक भाव दर्शाने वाली चीजें नहीं रखनी चाहिए। ये मन पर गलत असर डालती हैं और घर का माहौल भारी बना देती हैं।

Uploaded image

मुख्य द्वार को शुभ कैसे बनाएं?

  • रोज दरवाजे की सफाई करें। 
  • शाम को दीपक या हल्की रोशनी रखें। 
  • सुंदर नेम प्लेट लगाएं।  
  • दरवाजा पूरी तरह खुलने वाला और मजबूत रखें।

अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति, धन और खुशहाली बनी रहे, तो मुख्य द्वार से जुड़ी इन बातों का खास ध्यान रखें। छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानियों की वजह बन सकती हैं, इसलिए आज ही अपने घर के प्रवेश द्वार को वास्तु के अनुसार सही करें।

यह जरूर पढ़ें: Jowar Roti Benefits: दिनभर नहीं लगेगी बार-बार भूख, बस एक बार खा लें ज्वार और प्याज की बनी ये रोटी; जानें रेसिपी और इसके फायदे
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 December 2025 at 13:30 IST