अपडेटेड 21 December 2025 at 14:55 IST

Vastu Tips For Eating Food: खाना खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बढ़ जाएगी जीवन में कठिनाइयां; आएगी दरिद्रता

वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाते समय की गई कुछ सामान्य गलतियां जीवन में नकारात्मकता ला सकती हैं। जानिए भोजन करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि सुख-समृद्धि बनी रहे।

vastu-tips-for-eating-food-mistakes-to-avoid-during-meals vastu shastra dosh ke upay
खाना खाने का सही तरीका | Image: Freepik

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोईघर और भोजन करने के तरीके को बहुत अहम माना गया है। कहा जाता है कि अगर सही जगह पर खाना बनाया जाए और सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
लेकिन अगर इन बातों को नजरअंदाज किया जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिसका असर सेहत, पैसा और रिश्तों पर पड़ता है। इसीलिए आज हम आपको खाना बनाने और खाने से जुड़े आसान वास्तु नियम बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कई परेशानियों से बच सकते हैं।

रसोईघर की सही दिशा

वास्तु के अनुसार रसोईघर की सही दिशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) मानी जाती है। यह अग्नि तत्व की दिशा होती है, जिससे बना भोजन शुभ और ऊर्जा से भरपूर होता है। 
खाना बनाते समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे भोजन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई होना भी ठीक माना जाता है। लेकिन दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रसोई शुभ नहीं मानी जाती है। 

खाना खाने की सही दिशा

खाना खाते समय बैठने की दिशा भी बहुत मायने रखती है। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाना सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर को सूर्य की ऊर्जा मिलती है और दिमाग तेज रहता है। उत्तर दिशा में मुंह करके खाने से भी शुभ फल मिलते हैं, क्योंकि यह कुबेर की दिशा है। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके कभी खाना नहीं खाना चाहिए। पश्चिम दिशा में खाना खाया जा सकता है, इससे सामान्य लाभ मिलता है। 

Uploaded image

खाने की थाली से जुड़े वास्तु नियम

थाली पर खाना परोसते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले रोटी या चावल परोसें, इन्हें मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नमक थाली के दाहिने हिस्से में रखें। अचार या चटनी बाईं ओर रखें। खाने के लिए स्टील या कांसे की थाली का उपयोग शुभ माना जाता है।

Advertisement

खाना खाने का सही तरीका क्या है?

  • खाना हमेशा शांत मन से खाएं। 
  • खाते समय मोबाइल या टीवी देखने से बचें। 
  • इससे भोजन की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। 
  • खाना कभी बर्बाद न करें। 
  • बचा हुआ भोजन पक्षियों या जरूरतमंदों को दे दें, इससे पुण्य मिलता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना बनाने और खाने के सही नियम अपनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप रोजमर्रा की इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो सेहत, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव जरूर देखने को मिलेगा।

यह जरूर पढ़ें: Guru Margi 2026: साल 2026 में उदय होंगे गुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों की चमकेंगे किस्मत के तारे; हो जाएंगी चांदी

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 14:50 IST