Guru Margi 2026: साल 2026 में उदय होंगे गुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों की चमकेंगे किस्मत के तारे; हो जाएंगी चांदी

साल 2026 में गुरु बृहस्पति का मार्गी होना तीन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। जानिए कौन सी राशियां होंगी लाभ में और किनके भाग्य के ताले खुलेंगे।

guru-margi-2026-lucky-zodiac-signs-will-benefit-brihaspati-ki-seedhi-chaal-success-wealth
Guru Margi 2026 | Image: Freepik

Guru Margi 2026 In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, भाग्य और विवाह का कारक माना जाता है। जब गुरु की चाल सीधी होती है यानी वे मार्गी होते हैं, तो इसका असर लोगों की जिंदगी पर काफी सकारात्मक पड़ता है।

देवगुरु बृहस्पति ने 11 नवंबर 2025 को कर्क राशि में वक्री चाल शुरू की थी और नए साल 2026 की शुरुआत में भी वे वक्री ही रहेंगे। इसके बाद 11 मार्च 2026 को गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे।
गुरु बृहस्पति 11 मार्च 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक यानी लगभग 10 महीने तक सीधी चाल में रहेंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु का मार्गी होना तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों को धन, करियर और वैवाहिक जीवन में खास लाभ मिलेगा।

मेष राशि

गुरु के मार्गी होते ही मेष राशि वालों की किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। वहीं आपके रुके हुए काम फिर से चल पड़ेंगे। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यापारियों की आमदनी बढ़ेगी।  पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। 
स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुल मिलाकर 2026 मेष राशि वालों के लिए तरक्की भरा साल रहेगा।

Advertisement
Uploaded image

मिथुन राशि

मार्गी गुरु मिथुन राशि वालों का भाग्य मजबूत करेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग बनेंगे। सेहत सामान्य और बेहतर रहेगी। इस साल आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी 2026 खुशियां लेकर आएगा। आमदनी बढ़ेगी और खर्च कम होंगे। कर्ज और उधार से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बिजनेस में परिवार की सलाह फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही, स्वास्थ्य में सुधार होगा

Advertisement

गुरु बृहस्पति का मार्गी होना 2026 में मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इन राशियों को करियर, पैसा, रिश्ते और सेहत जैसे  हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

यह जरूर पढ़ें: Mulank: नए साल पर इस मूलांक का होगा सब मंगल ही मंगल, मिलेगी नई जॉब और बनेंगे विवाह के योग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड