Mulank: नए साल पर इस मूलांक का होगा सब मंगल ही मंगल, मिलेगी नई जॉब और बनेंगे विवाह के योग
मूलांक अनुसार साल 2026 लेकर आ रहा है शुभ संकेत। जानें किस मूलांक वालों को मिलेगी नई नौकरी, विवाह प्रस्ताव और जीवन में सकारात्मक बदलाव।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Numerology Prediction In Hindi: नया साल 2026 अंक ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है। 2026 का कुल योग 1 बनता है और अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। वहीं मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि साल 2026 इनके लिए क्या खास लेकर आ रहा है।
मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और सूर्य को राजा। जब राजा और सेनापति साथ हों, तो परिणाम शुभ ही होते हैं। इसी कारण नया साल 2026 मूलांक 9 वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है।
मूलांक 9 का नया साल 2026 कैसा रहेगा?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वालों के लिए 2026 मंगलदायक रहेगा। खासतौर पर जिनका जन्म 9 तारीख को हुआ है, उन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं।
करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा।
Advertisement
जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए यह साल बहुत शानदार रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। अच्छा मुनाफा और बड़ी डील मिलने के योग हैं। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो 2026 बेहतरीन समय है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।
नई नौकरी मिलने के योग
जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या जो अभी बेरोजगार हैं, उन्हें 2026 में अच्छी खबर मिल सकती है। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही, आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है।
Advertisement
विवाह योग और संतान सुख
जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके लिए 2026 खुशखबरी लेकर आ सकता है। शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विवाह पक्का होने के योग बनेंगे।
जो लोग शादीशुदा हैं और संतान सुख की कामना कर रहे हैं, उनके लिए भी यह साल अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा।
लव लाइफ में रखें थोड़ा संयम
मंगल का स्वभाव उग्र होता है, इसलिए प्रेम संबंधों में धैर्य जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। गुस्से की जगह प्यार से बात करें। अहंकार से दूरी बनाकर रखें। शांत रहकर काम लेंगे तो रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।
सेहत को लेकर रहें सतर्क
2026 में मूलांक 9 वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जंक फूड से दूरी बनाएं। योग, प्राणायाम और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। ध्यान और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। पुरानी नकारात्मक बातों को छोड़कर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 9 के लिए सफलता का मंत्र
“पाछै ताहि बिसार दे, आगे की सुधि लेय।”
यानी पुरानी बातों को भूलकर पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। झिझक छोड़ें और नए साल में पूरी ताकत से काम करें, सफलता जरूर मिलेगी।
मूलांक 9 के लिए आसान उपाय
- रोज सूर्य नमस्कार करें।
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें।
- संभव हो तो मंगलवार का व्रत रखें।
- इन उपायों से जीवन में सुख, शांति और सफलता बनी रहेगी।
नया साल 2026 मूलांक 9 वालों के लिए नई शुरुआत, तरक्की और खुशियों का साल साबित हो सकता है। सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो नौकरी, पैसा, विवाह और सम्मान जैसे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।