Home Vastu Tips: क्या आप भी लेने जा रहे हैं नया घर? वास्तु के इन नियमों को जरूर अपनाएं; घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन
Home Vastu Tips: क्या आप भी नया घर लेने जा रहे हैं? तो आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Home Vastu Tips: नया घर खरीदने का हर किसी का सपना होता है। यह सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर खरीदते समय अगर वास्तु के कुछ सरल नियमों का ध्यान रखा जाए, तो आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मां लक्ष्मी का स्थायी आगमन हो सकता है?
आइए इस लेख में आपको घर खरीदने के कुछ नियमों के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मुख्य द्वार के लिए वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह माना गया है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और धन का प्रवेश होता है। घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व या पश्चिम दिशा में होना सबसे उत्तम माना जाता है। ये दिशाएं धन, समृद्धि और स्वास्थ्य को आकर्षित करती हैं।
रसोईघर के लिए वास्तु नियम
रसोई घर की ऊर्जा का स्रोत है और इसका सीधा संबंध घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और धन से होता है। इसलिए आप किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व में बनवाएं। यह दिशा अग्नि तत्व की होती है।
Advertisement
बेडरूम के लिए वास्तु नियम
बेडरूम वह स्थान है जहां हम आराम करते हैं, इसलिए यहां शांति और सकारात्मकता बनी रहनी चाहिए। घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए। यह दिशा स्थिरता और मजबूती प्रदान करती है।
ये भी पढ़ें - Indigo Flights Cancelled: इंडिगो संकट से छठे दिन भी राहत नहीं, आज 650 फ्लाइट्स हुईं कैंसिल; दिल्ली से चेन्नई तक हाहाकार
Advertisement
पूजा घर के लिए वास्तु नियम
पूजा घर वह स्थान है जहां ईश्वरीय ऊर्जा का वास होता है। पूजा घर हमेशा उत्तर-पूर्व में होना चाहिए। यह दिशा देवताओं का स्थान मानी जाती है और अत्यंत शुभ फलदायी होती है। इस दिशा को हमेशा स्वच्छ और शांत रखना चाहिए।
पानी की टंकी के लिए वास्तु नियम
पानी से संबंधित चीजें जैसे पानी की टंकी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। पानी का टैंक हमेशा उत्तर-पूर्व में ही होना चाहिए। यह धन और समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।