अपडेटेड 3 January 2026 at 22:42 IST

Vastu Tips For Lord Shiva: घर में किस जगह लगानी चाहिए भगवान शिव की तस्वीर? गलत दिशा उजाड़ सकती हैं खुशियां; होता है अशुभ

Vastu Niyam: घर में भगवान शिव की तस्वीर सही दिशा और सही स्थान पर लगाई जाए, तो जीवन में शांति, सुख और सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन अगर तस्वीर गलत दिशा या गलत रूप में लगाई जाए, तो यह घर की खुशियों को प्रभावित कर सकती है।

vastu tips do-not-place-lord-shiva-picture-in-this-direction-know why vastu niyam dosh and upay
भगवान शिव से जुड़े वास्तु टिप्स | Image: Freepik

Right Direction To Place Lord Shiva Photo According To Vastu: भगवान शिव को सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कई लोग अपने घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति लगाते हैं, ताकि जीवन में शांति और संकटों से मुक्ति मिल सके। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर भगवान शिव की तस्वीर गलत दिशा या गलत रूप में लगाई जाए, तो इसका नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि घर में शिव जी की तस्वीर कहां और कैसे लगानी चाहिए। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव से जुड़े वास्तु नियम।

किस दिशा में लगानी चाहिए भगवान शिव की तस्वीर?

Uploaded image

वास्तु के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा में शिव जी की तस्वीर लगाने से घर में शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

  • पूजा कक्ष में लगाना उत्तम

अगर घर में पूजा घर है, तो वहीं भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। ध्यान रखें कि पूजा कक्ष साफ-सुथरा हो और वहां रोज दीपक व धूप जरूर जलाएं।

  • भगवान शिव के परिवार समेत तस्वीर लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर भगवान शिव की तस्वीर लगानी है, तो हमेशा उनकी तप और प्रसन्न चेहरे वाली तस्वीर लगानी चाहिए।  इसके अलावा, भगवान शिव के पूरे परिवार, जिसमें माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भगवान सबकी तस्वीर बनी हो, वो चित्र सबसे शुभ माना जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आता है।

Advertisement
  • ध्यान मुद्रा या शांत स्वरूप की तस्वीर

हमेशा ध्यान में बैठे, शांत स्वरूप वाले भगवान शिव की तस्वीर ही लगाएं। इससे मानसिक तनाव कम होता है और घर में सौहार्द बना रहता है।

Uploaded image

किन जगहों पर नहीं लगानी चाहिए भगवान शिव की तस्वीर?

  • शयन कक्ष यानी बेडरूम में न लगाएं: वास्तु के अनुसार बेडरूम में भगवान शिव की तस्वीर लगाना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि यह स्थान भोग-विलास से जुड़ा होता है, जबकि शिव जी त्याग और वैराग्य के प्रतीक हैं।
  • दक्षिण दिशा में न रखें: दक्षिण दिशा यम से जुड़ी मानी जाती है। इस दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।
  • उग्र रूप या तांडव की तस्वीर से बचें: तांडव करते हुए या बहुत उग्र रूप वाली शिव जी की तस्वीर घर में लगाने से कलह और तनाव बढ़ सकता है। ऐसे चित्र मंदिर या साधना स्थल के लिए उचित होते हैं, घर के लिए नहीं।
  • सीढ़ियों के नीचे या बाथरूम के पास नहीं : भगवान शिव की तस्वीर कभी भी सीढ़ियों के नीचे, बाथरूम के पास या गंदे स्थान पर न लगाएं। इससे पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

अन्य खास वास्तु टिप्स

Uploaded image
  • शिव जी की तस्वीर के सामने कभी पीठ करके न बैठें।
  • तस्वीर हमेशा आंखों की सीध में होनी चाहिए।
  • टूटी या पुरानी तस्वीर तुरंत हटा दें।
  • सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है।

घर में भगवान शिव की तस्वीर सही दिशा और सही स्थान पर लगाई जाए, तो जीवन में शांति, सुख और सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन अगर तस्वीर गलत दिशा या गलत रूप में लगाई जाए, तो यह घर की खुशियों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए ही शिव जी की तस्वीर को लगाना चाहिए। 

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Happy Home: घर में कुल कितनी खिड़कियां होनी चाहिए? गलत दिशा बन सकती है दुर्भाग्य का कारण
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 22:42 IST