अपडेटेड 7 November 2025 at 14:44 IST

Vastu Tips: सोते समय भूलकर भी अपने पास न रखें ये 5 चीजें, वरना उल्टे पांव लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई ऐसी चीजें हैं, जो सोने समय अपने पास या सिरहाने पर नहीं रखना चाहिए। वरना इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Vastu Tips
Vastu Tips | Image: Meta AI

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर वस्तु और स्थान का विशेष महत्व है। यह भाग्य का कारक माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि हम रात को सोते समय कई ऐसी चीजें हैं, जिसका ध्यान नहीं रखते हैं और इससे हमे भविष्य में नकारात्मकता, अशुभता का सामना करना पड़ता है। कई ऐसी आदतें होती हैं, जो हमारे काम को भी प्रभावित कर देती है और इससे मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।

 आपको बता दें, अगर आपके घर में कोई खराब चीजें पड़ी है तो आपको तुरंत हटाने की आवश्यकता है। आइए हम आपको अपने इस लेख में वास्तु शास्त्र के कुछ नियम के बारे में बताएंगे। जिससे आपको रात को सोते समय ध्यान रखना है। कई चीजें हैं, जिसे आपको अपने सिरहाने रखने से बचना है।

सोते समय सिरहाने न रखें पर्स या वॉलेट

अक्सर लोग अपनी सुविधा के लिए पर्स या वॉलेट को तकिए के नीचे या सिरहाने के पास रखकर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे धन हानि का एक बड़ा कारण माना गया है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

सोते समय सिरहाने न रखें नुकीली चीजें

 रात को सोते समय अपने सिरहाने चाकू, कैंची, सुई, या कोई भी धारदार चीज अपने पास रखना बेहद अशुभ माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है और इससे व्यक्ति को समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।

Advertisement

सोते समय सिरहाने न रखें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स 

अगर आप सोते समय अपने पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखते हैं तो इसे रखने से बचें। इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा कम होती है।

ये भी पढ़ें - Viral: केक न होने पर बुजूर्ग ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, Video देख लोग हो गए भावुक

Advertisement

सोते समय सिरहाने न रखें दवाइयां 

सोते समय अपने सिरहाने दवाइयां न रखें। इससे आपको हमेशा कोई न कोई बीमारी लग रहेगी और शारीरिक परेशानियां बनी रहती है।

सोते समय सिरहाने न रखें पानी 

पानी मन का कारक माना जाता है और इससे मानसिक शांति पर प्रभाव पड़ता है। पानी रात्रि में हमारी सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है औ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए सोते समय अपने सिरहाने पानी न रखें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 14:44 IST